Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ० रचित गर्ग और सर्जन डॉ० लोकेश सलूजा ने रचा इतिहास, बिना चीरा लगाए किडनी के सिस्ट का किया ऑपरेशन

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर 2022, गुरूवार, देहरादून। श्रीनगर गढ़वाल उपजिला चिकित्सालय के दो डॉक्टरों रेडियोलॉजिस्ट डॉ० रचित गर्ग और सर्जन डॉ० लोकेश सलूजा द्वारा बिना चीरा लगाये किया गया एक ऑपरेशन आजकल चर्चाओं में है। सीमित संसाधनों में डॉ० रचित गर्ग और सर्जन डॉ० लोकेश सलूजा ने लंबे समय से पेट दर्द से परेशान मरीज के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। उनके इस ऑपरेशन की पूरे स्वास्थ्य महकमें में चर्चायें हैं। उनके काम की तारीफ स्वास्थ्य विभाग के मुखिया धन सिंह रावत के साथ अधिकारी व साथी डॉक्टर कर रहे हैं। पहाड़ों के सरकारी अस्पतालों में अगर इस तरह के जटिल ऑपरेशन होने लगे तो यह स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य के लिए शुभ संकेत है।

विदित रहे कि दलवीर नाम का व्यक्ति लंबे समय से पेट दर्द की समस्या से परेशान था। पेट दर्द की दवाईयों ने भी जब अपना असर करना बंद कर दिया तो वह दर्द के इलाज के लिए उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर पहुँचा। यहाँ उसने डॉ० लोकेश सलूजा को अपने पेट दर्द से जुड़ी पूरी जानकारी दी। मरीज की जाँच करने के बाद डॉक्टर सलूजा ने दलवीर को अल्ट्रासाउंड करने की सलाह दी। रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर रचित गर्ग ने जब मरीज का अल्ट्रासाउंड किया तो उन्होंने मरीज की किडनी में पांच सेंटीमीटर से अधिक की सिस्ट (पानी की गांठ) पाई। मरीज दलवीर के पेट दर्द की वजह यह गांठ ही थी। जिसके बाद दोनों डॉक्टरों ने आपस में डिसकस कर बिना ऑपरेशन इस गांठ से पानी निकालने का निर्णय लिया।

रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर रचित गर्ग व सर्जन डॉक्टर लोकेश सलूजा की टीम ने मरीज दलबीर का बिना अल्ट्रासाउंड मशीन के माध्यम से बिना चीरा/ऑपरेशन के किडनी में मौजूद पानी की गांठ से पानी निकाला। इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए सर्जन डॉ० लोकेश सलूजा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड गाइडेड एस्पिरेशन आफ रिनल सिस्ट का यह पहला केस श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय के इतिहास का पहला केस होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोसीजर के बाद मरीज़ पूरी तरह स्वस्थ्य है। उसका पेट दर्द भी अब ठीक है। डॉ० रचित गर्ग ने कहा पहाड़ों पर कम संसाधन होने के चलते इस तरह के प्रोसीजर करना थोड़ा मुश्किल होता है। हमारा यहाँ पर पहला प्रयास था जो पूरी तरह से सफल रहा है। मरीज़ पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

रेडियोलॉजिस्ट डॉ० रचित गर्ग ने कहा स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत करने में लगे हुए हैं। पहाड़ी जिलों में डॉक्टरों व मेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई है। सरकारी अस्पतालों में जरूरी उपकरण व मशीनें भी भेजी जा रही हैं। डॉ० रचित गर्ग ने कहा आने वाले समय में सरकारी अस्पतालों में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। आम जनमासन का विश्वसास सरकारी अस्पतालों की तरफ लगातार बढ़ रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!