Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

एसीएस राधा रतूड़ी ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल खड़े किए, कहा : ‘निर्दोष को पकड़ कर फर्जी खुलासा करती है यूपी पुलिस’

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022, देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि आपराधिक मामलों का निस्तारण सही ढंग से होना चाहिए। किसी भी निर्दोष को भी नहीं पकड़ना चाहिए।

उत्तर प्रदेश पुलिस कई बार निर्दोष को पकड़ कर कहती है कि हमने मामला सुलझा लिया है। ये भी गलत है। लेकिन देर शाम एसीएस ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड पुलिस अच्छा काम रही है। कई आपराधिक मामलों में दोनों राज्यों की पुलिस मिल कर काम कर रही है और उनका खुलासा भी कर रही है। बड़े-बड़े अपराधी पकड़े भी जा रही है। 

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता में एसीएस ने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार और स्वयं मुख्यमंत्री ने चिंता की है। सीएम ने निर्देश दिए कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्राइम का निस्तारण सही ढंग से होना चाहिए। आपराधिक घटनाओं में किसी निर्दोष को नहीं पकड़ना गलत है।

कई बार यूपी पुलिस निर्दोष को पकड़ कर यह कहती है कि हमने मामला सुलझा दिया है। ये भी गलत है। यदि निर्दोष को सजा देंगे तो उससे 99 और अपराधी पैदा होंगे। अपराध की सही तरीके से विवेचना कर दोषियों को ही सजा मिलनी चाहिए।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद होने का बड़ा कर मीडिया की रिपोर्टिंग भी है। यदि मीडिया में यह बताया जाता है कि अपराधों पर तत्काल कार्रवाई हो रही है, तो अपराधी डरेंगे। डोईवाला की घटना दुखद है। ऐसी घटनाओं में इनसाइडर ही संलिप्त होते हैं। डोईवाला में चोरी की घटना को अंजाम देने वालों को ये पता था, घर में जेवर कैसे रखे हैं। समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता की कमी है। जागरूकता के लिए मीडिया भी विशेष पहल करें। 
अपराधों को अंजाम देने में असामाजिक तत्व होते हैं। सबका प्रयास होना चाहिए कि संयुक्त रूप से असामाजिक तत्वों का नियंत्रित करें। साथ ही पुलिस को मनोबल बढ़ाए। इस मौके पर डीजीपी अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार भी मौजूद थे। 

जो दोषी है, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस विषय पर प्रेसवार्ता में बात हो रही थी। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की पुलिस अच्छा काम कर रही है। बहुत से ऐसे क्राइम होते हैं, जिनमें दोनों राज्यों की पुलिस मिल कर काम रही है और उन्हें सुलझा कर बड़े-बड़े अपराधियों को पकड़ा भी जा रहा है। आशय यही था कि निर्दोष व्यक्ति किसी भी मामले में न फंसे और वास्तविक दोषियों के विरुद्ध ही कड़ी कार्रवाई हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!