Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल टूटने से वाहनों की लगी कतार, पुलिस ने चालू किया वैकल्पिक मार्ग

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2022, गुरुवार, देहरादून। देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल गुरुवार सुबह ढह गया। आनन-फानन पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवाजाही बंद कराई। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग से चालू किया।

देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर बना भोपालपानी पुल पहले से क्षतिग्रस्त था। आज उसका एक और हिस्सा नीचे गिर गया है। जिस कारण दोनों तरफ से आवजाही बंद कर दी गई। कोई जन हानि की सूचना नहीं है। इससे पहले देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल धंसाव को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) ने जांच पूरी करने के साथ ही रिपोर्ट प्रमुख अभियंता को सौंप दी थी।

मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया था कि फिलहाल पुल किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। तकनीकी विशेषज्ञों की जांच में पुल की दीवारें पूरी तरह सुरक्षित पाई गई हैं। प्रमोद कुमार का यह भी कहना था कि जल्द ही धंसाव वाले इलाके की मरम्मत कर पुल पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

खामियों को जल्द दूर कर दिया जाएगा : मुख्य अभियंता

मुख्य अभियंता का कहना था कि पुल की दीवारों को तोड़ने के साथ ही नए सिरे से बनाने या किसी भी प्रकार के अतिरिक्त निर्माण की कोई जरूरत नहीं है। जिस तरीके से रेत-बजरी से लदे भारी-भरकम ट्रक रात दिन पुल से गुजर रहे हैं, उन परिस्थितियों में इस तरह का धंसाव हो जाना सामान्य प्रक्रिया है। खामियों को जल्द दूर कर दिया जाएगा।

भोपालपानी पुल में पहले भी धंसाव हो गया था। अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में इंजीनियरों ने पुल पर तत्काल बैरिकेडिंग करने के साथ ही एक तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती के साथ ही विभागीय अवर अभियंता की भी ड्यूटी लगाई थी। प्रमुख अभियंता ने पुल का निरीक्षण कर मुख्य अभियंता से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी। 2018 में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर भोपालपानी में आठ करोड़ की लागत से बनाए गए पुल में उद्घाटन से पहले ही दरारें आ गईं थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!