Breaking News :
>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

तब्लीगी जमात से लौटे 86 लोगों को क्वारंटाइन, 12 लोगों की मेडिकल जांच की गई

आकाश ज्ञान वाटिका। ३ मार्च, २०२०, शुक्रवार, हरिद्वार। जनपद में तब्लीगी जमात से लौटे 86 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया। 12 लोगों की मेडिकल जांच की गई है। अभी तक जनपद में तब्लीगी जमात के क्वारंटाइन होने वाले लोगों का आंकड़ा 424 पहुंच गया है। पुलिस और खुफिया विभाग तब्लीगी जमात से जुड़े ऐसे अन्य लोगों की जानकारी जुटा रहा है, जो एक जनवरी से लेकर लॉकडाउन लागू होने तक निजामुद्दीन होकर हरिद्वार पहुंचे हैं।

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में कोरोना संक्रमितों के मिलने से देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। मरकज में हुए जलसे में उत्तराखंड से भी काफी लोगों के हिस्सा लेने की जानकारी मिलने पर शासन-प्रशासन सतर्क है। मरकज होकर हरिद्वार पहुंचे दूसरे राज्यों के तब्लीगी जमात के लोगों और स्थानीय जमातियों को ढूंढ-ढूंढकर मेडिकल कराया जा रहा है।

पुलिस और खुफिया विभाग की मदद से स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर से 338 लोगों को मस्जिद, मदरसों, होटल और गेस्ट हाउसों में क्वारंटाइन किया था। अभी भी यह तलाश जारी रही। ज्वालापुर, मंगलौर और रुड़की क्षेत्र में ऐसे 86 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया। इसके अलावा पथरी क्षेत्र में 12 लोगों को फेरुपुर इंटर कॉलेज लाकर मेडिकल कराया गया।

बाद में उन्हें जरूरी हिदायत देकर घर भेज दिया गया। इसके अलावा सुल्तानपुर में भी जमात में शामिल एक व्यक्ति को मेला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस को लगातार तब्लीगी जमात के लोगों की सूचनाएं मिल रही हैं। इसके लिए मुस्लिम आबादी वाले थाने कोतवालियों में सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की गई हैं। ताकि सूचना मिलते ही फौरन जांच कर क्वारंटाइन किया जा सके।

पानी और गंदगी की समस्या

पुलिस ने बहादराबाद के बौंगला गांव स्थित आर्य इंटर कॉलेज में भारापुर भौरी के करीब 40 लोगों को क्वारंटाइन किया हुआ है। यह लोग अपने परिवार वालों से मोबाइल पर संपर्क में हैं। जरूरी सामान उनके पास पहुंचाया जा रहा है।

कुछ लोगों ने अपने परिवार वालों को बताया कि उन्हें पानी के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका कहना है कि एक बार मेडिकल करने के बाद उनका कोई चेकअप भी नहीं हुआ है। परिवार वालों से ऐसी शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने आवश्यक निर्देश दिए हैं।

ज्वालापुर के दो ड्राइवर भी क्वारंटाइन

ज्वालापुर के मोहल्ला तेलियान कैथवाड़ा से एक जमात 40 दिन के लिए मरकज होकर अंबाला गई थी। उसी दौरान कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने पर करीब 10 दिन पहले जमात वापस ज्वालापुर लौट आई। उन्हें लेने के लिए ज्वालापुर से दो गाड़ियां भेजी गई थी। पुलिस ने जमात के लोगों के साथ-साथ इन दोनों ड्राइवरों को भी क्वारंटाइन कर दिया है। इन लोगों के स्वजनों को भी घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत पुलिस ने दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!