Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने किया 10 करोड़ 35 लाख रूपये की 13 सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास

कोरोना योद्धाओं को भी किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2021, मंगलवार, एकेश्वर (पौड़ी)। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की 10 करोड़ 35 लाख 7 हजार रूपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को फिर से एक बडी सौगात दी।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने मंगलवार को विकासखण्ड मुख्यालय एकेश्वर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य व जिला योजना के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग की 10 करोड़ 35 लाख 7 हजार रूपयेकी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को फिर से एक ब ड़ी सौगात देने के साथ-साथ कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने 53.75 लाख रूपये की (0.950 कि.मी.) लाटखाल बछेली मोटर मार्ग का मौन्दाड़ी बग्याली मोटर मार्ग तक मिलान कार्य, 21.00 लाख रूपये के क्यार्द मोटर मार्ग (लम्बाई 0.500 कि.मी.), 15.00 लाख रूपये की मुरखिल बैंड से नौगांव बिचखौली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (लम्बाई 0.500 कि.मी.) और 15.00 लाख रूपये की लागत से बने मलेठी बैंड से गोछीखोत पणिया अवशेष मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (लम्बाई 0.500 कि.मी.) का लोकार्पण किया।

इतना ही नहीं उन्होनें अपने विधानसभा क्षेत्र को 2.95 कि.मी लम्बाई की 104.43 लाख रूपये की सुन्ना हलाई मल्ली-हलाई तल्ली मोटर मार्ग का निर्माण,द्वितीय चरण स्टेज-1, 158.65 लाख रूपये की खलेउ पिपली कुमराड़ी – सालकोट मोटर मार्ग के अमरीकरण कार्य (लम्बाई 2.00 कि.मी.), 53.50 लाख रूपये की 1.00 कि.मी. लंबी मलेथा खातिगांव मोटर मार्ग के डामरीकरण, 3 एवं 4 किमी (850 मी.) और 117.59 लाख रूपये के धूर-रैसौली मोटर मार्ग के डामरीकरण, 2.00 कि.मी. लम्बे 154.40 लाख रूपये की लागत के बडोली बिन्नोली मोटर मार्ग, के कार्य, 151.21 लाख रूपये के मलेठी बैण्ड से गौचीखेत-पणिया मोटर मार्ग पर कि.मी. 1 व 2 के डामरीकरण, 121.12 लाख रूपये के भरपूर सेम- ग्वाड-कुलासु मोटर मार्ग के कि.मी. 12 (30 मी.), 13 एंव 14 (700 मी.) में डामरीकरण कार्य (लम्बाई 2.00 कि .मी.), 59.42 लाख रूपये के जणदादेवी स्योली-मरा-अंदकिल मोटर मार्ग के 12 कि.मी. (400 मी.) व 13 कि.मी. (525 मी.) में डामरीकरण कार्य और 10.00 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 0.650 कि.मी. लम्बे मलेथा खतीगांव मोटरमार्ग से रीठाखाल जणदादेवी मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम के दौरान सतपाल महाराज ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकत्री एवं महिला मंगल दल, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, खण्ड विकास अधिकारी, स्वास्थ अधिकारी सहित अनेक लोगों को उपहार, प्रशस्ति पत्र देने के साथ-साथ उन्हें शॉल ओढाकर भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सत्यराज सिंह, ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, विधानसभा प्रभारी दर्शन दानू, महामंत्री गोरव धसमाना, गणेश रावत, ज्येष्ठ प्रमुख दिशार्थ नेगी, कनिष्ठ प्रमुख धनेश्वरी देवी, जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवाण, आरती नेगी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद भट्ट, सांसद प्रतिनिधि वीरेन्द्र बमोला, कैप्टन गंगा सिंह, डॉ० मनमोहन घिल्डियाल, शक्ति केन्द्र अध्यक्ष जोगेश्वर घनशाला, रतन सिंह सुनील रावत, सुरेन्द्र सिंह, यशवंत सिंह, कुलदीप जोशी, भूमाराम पाथरी, प्रशान्त पाथरी, धर्मपाल सिंह, राम सिंह प्रकाश चंन्द जदली, तेजपाल पंवार, अशोक पुण्डीर, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज डोबरियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष चम्पा असवाल, अनुसुचित मोर्चा अध्यक्ष जयपाल, ज्येष्ठ प्रमुख जिला पदाधिकारी नरेन्द्र डण्डरियाल, रंजना बडोला, कुसुम खंतवाल, उपजिलाधिकारी संदीप, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० आरती, बाल विकास अधिकारी सुमन रावत, खण्ड शिक्षा अधिकारी बुश्रा, खण्ड विकास अधिकारी सुमनलता, सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!