Breaking News :
>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लो.नि.वि. मंत्री महाराज ने रायपुर को दी 290.08 लाख रूपये की सौगात

केन्द्र राज्य के विकास का पॉवर हाऊस : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2021, रविवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज एवं रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने रविवार को राजेश्वरी नगर नर्सरी के पास दुल्हनी नदी को जोड़ने वाले पुल के साथ साथ अम्बीवाला गुरुद्वारा (रिंग रोड) दिव्य विहार से राजीव नगर तक सड़क निमार्ण का लोकार्पण किया।

रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज और विधायक उमेश शर्मा काऊ ने संयुक्त रूप से विकास खण्ड रायपुर में 257.86 लाख की लागत से बने राजेश्वरी नगर नर्सरी के पास दुल्हनी नदी को जोड़ने हेतु 30 मी० स्टान प्रीस्ट्रैस्ड आर.सी.सी. पुल एवं 66 मी० आर.सी.सी. डक्ट के पहुँच मार्ग के साथ साथ 34.22 लाख रूपये की धनराशि से बने अम्बीवाला गुरुद्वारा (रिंग रोड) दिव्य विहार से राजीव नगर तक बनी सड़क का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मैं बोलते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डबल इंजन सरकार की महत्ता को बताते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि पावर स्टेशन से बिजली के तार जुड़े होते हैं जिनके द्वारा बिजली हमारे घर तक पहुंचकर उसे रोशन करती है। अगर वह विद्युत कनेक्शन किसी कारणवश अवरुद्ध हो जाता है तो हमारे यहाँ बिजली नहीं पहुँच पाती। इसी प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार हमारे राज्य का पावर हाउस है। अगर हमारा उत्तराखंड उससे जुड़ा रहेगा तो हमें बराबर सहायता (पावर) मिलती रहेगी।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री जब उत्तराखंड आए तो उन्होंने 18 हजार करोड़ रुपए की भारी भरकम धनराशि राज्य को दी जो “न भूतो न भविष्यति” की उक्ति को चरितार्थ करता है। उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। इसलिए हमें समझना चाहिए कि डबल इंजन की सरकार की वजह से ही आज केंद्र से राज्य में विकास योजनाओं के लिए पैसा आ रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!