Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“देवभूमि में शांति बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी, अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा” : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने मदरसों के सत्यापन के साथ ही जनसांख्यिकीय बदलाव के प्रकरणों पर भी सख्ती से कार्रवाई करने को कहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 सितम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को वन क्षेत्र अथवा सरकारी जमीनों पर धार्मिक कार्यों के लिए हो रहे अतिक्रमण को चिह्नित कर उन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मदरसों के सत्यापन के साथ ही जनसांख्यिकीय बदलाव के प्रकरणों पर भी सख्ती से कार्रवाई करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था से संबंधित घटना चाहे राजस्व क्षेत्र की हो अथवा पुलिस क्षेत्र की, उसे गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में घटित कुछ घटनाओं से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में सभी अधिकारी, सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ काम करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि में शांति बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। ईमानदारी से काम करने वालों को परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। प्रदेश के जनसंख्या घनत्व के कारण कोई समस्या न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित ढंग से हो, इसके लिए सचिवालय में सोमवार को नो मीटिंग डे तथा पर्वतीय जिलों में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक अधिकारियों को जनता से मिलने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिलों की कोई समस्या सचिवालय तक न आए। उन्होंने इसके लिए बहुद्देशीय शिविर लगाने के साथ ही तहसील स्तर पर भी शिविर लगाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने सभी जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सही-गलत की पहचान कर दोषियों को सजा देने की कार्रवाई करें। अवैध अतिक्रमण के लिए राजस्व, वन एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम बनाई जाए। जहां से अतिक्रमण हटाए जाएं, तो सुनिश्चित किया जाए कि वहां दोबारा अतिक्रमण न हो।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे व चंद्रेश यादव समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!