Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्ड

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य कार्मिकों की बड़ी मांग पर सकारात्मक संकेत दिए

देहरादून : पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य कार्मिकों की बड़ी मांग पर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्हें संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन योजना (एमएसीपीएस) के अंतर्गत पुरानी व्यवस्था के अनुसार 10, 16 या 26 वर्ष पर वित्तीय पदोन्नति देने का रास्ता शीघ्र साफ हो सकता है।

सरकार ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, प्रभारी सचिवों समेत विभागाध्यक्षों से वित्तीय पदोन्नति की इस व्यवस्था पर होने वाले अतिरिक्त खर्च का आकलन करने को कहा है। विभागों को 15 दिन में इस संबंध में सूचना देनी होगी।

राज्य कर्मचारियों को सीधी भर्ती की तिथि से क्रमश: 10, 20 और 30 वर्ष की अनवरत एवं संतोषजनक सेवा के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय एमएसीपीएस की व्यवस्था वर्तमान में लागू है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद समेत तमाम कर्मचारी संगठन सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन यानी एसीपी की पुरानी व्यवस्था के अनुसार क्रमश: 10, 16 एवं 26 वर्ष पर पदोन्नत वेतनमान देने की मांग कर रहे हैं।

मिनिस्टीरियल संवर्ग एवं वैयक्तिक सहायक संवर्ग समेत, शिक्षकों, निगम, निकाय, विश्वविद्यालय-महाविद्यालय और पुलिस कार्मिकों को पदोन्नति न होने की दशा में पहले की भांति 10, 16 और 26 वर्ष में पदोन्नति के पद का वेतनमान स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया है।

संगठन इस मांग के संबंध में शासन के आला अधिकारियों और मुख्यमंत्री से वार्ता कर चुके हैं। अब सरकार ने इस मामले में विभागों के मुखिया शासन के अधिकारियों से अतिरिक्त व्यय का आकलन करने को कहा है। वित्तीय वर्ष 2016-17 से वर्ष 2021-22 तक इस व्यवस्था को लागू करने पर पडऩे वाले वित्तीय भार का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सूचना वित्त विभाग को देने को कहा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!