Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पुष्‍कर सिंह धामी और शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, घटना के बारे में लिया अपडेट

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जून 2022, सोमवार, देहरादून। रविवार शाम को यमुनोत्री हाईवे पर मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। मध्‍य प्रदेश के 69 तीर्थयात्री दो बसों में यात्रा के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे। इस दौरान डामटा में एक बस खाई में गिर गई। दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हुई है। चार घायलों का उपचार देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल में किया जा रहा है। घायलों में बस चालक सहित तीन यात्री हैं।

दुर्घटना का प्रारंभिक कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त बस का बिना रुके यह तीसरा ट्रिप था। नियमत: एक ट्रिप पूरा करने के बाद बस और चालक दोनों को विश्राम दिया जाना होता है।

वहीं हादसे की खबर मिलने के साथ ही पुलिस और प्रशासन के साथ ही दोनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी एक्‍शन मोड में दिखाई दिए। जहां उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी दुर्घटना की सूचना मिलते ही हर पल घटना पर नजर बनाए रहे तो वहीं मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी घटना की हर अपडेट लेते रहे।

जहां उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम जाकर घटना का जायजा लिया। वहीं देर रात 12 बजे एमपी के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देहरादून पहुंच गए। रात में ही उन्‍होंने मैक्‍स अस्‍पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना। पुष्‍कर सिंह धामी और शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए और घटना के बारे में अपडेट लिया।

सोमवार 6 जून 2022 को भी सुबह से ही मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और एमपी के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घटना की अपडेट लेते रहे। वहीं उन्‍होंने उत्‍तरकाशी के डामटा पहुंचकर घटनास्‍थल का जायजा लिया और मध्‍य प्रदेश के अन्‍य यात्रियों से मिलकर उन्‍हें ढांढस बंधाया।

इसके बाद वह हवाई मार्ग से वापस लौट आए और हिमालयन अस्‍पताल पहुंचे। हादसे में मृत 27 यात्रियों को वायुसेना के विमान से खजुराहो भेजा जाएगा। यहां से विभिन्‍न वाहनों में शवों को उनके घरों के लिए भेजा जाएगा। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा है कि इसके लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अनुमति दे दी है।

विदित रहे कि 69 यात्रियों का दल 20 मई को पन्ना मध्य प्रदेश से यात्रा पर निकला। चित्रकूट, पशुपतिनाथ और काठमांडू होते हुए दो जून को ये सभी हरिद्वार पहुंचे। यहां दो दिन इंतजार के बाद रविवार को इन्हें यमुनोत्री और गंगोत्री का स्लाट आवंटित हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दु:ख जताया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बस दुर्घटना में मृतकों के स्वजन को 2 लाख रुपये व घायलों को 50 हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के स्वजन को एक लाख व घायलों को 50 हजार रुपये राहत राशि देने की घोषणा की।

उत्तराखंड परिवहन विभाग ने दुर्घटना राहत निधि से मृतकों के स्वजन को एक लाख रुपये और घायलों को 40 हजार रुपये की राहत राशि देने का निर्णय लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!