Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए विधायकों की पहली पसंद बने पुष्कर धामी, आधा दर्जन विधायकों ने की सीट छोड़ने की पेशकश

साक्षी महाराज भी बोले- “धामी को ही बनाया जाए उत्तराखंड में मुख्यमंत्री”

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2022, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री की रेस में पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। अब तक करीब 6 विधायक पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गए हैं। इसमें चम्पावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर से विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक राम सिंह कैड़ा, सुरेश गड़िया औऱ खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा का भी नाम शामिल है।

साक्षी महाराज का बड़ा बयान, धामी पहली पंसद
अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चाओं में रहने वाले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। शनिवार को उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित अपने भगवान आश्रम में पहुँचे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक चल रहा है। यह मैजिक अगले 50 वर्षों तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित चार राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत इस बात का प्रमाण है।

साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने सुशासन स्थापित किया है। जिसका नतीजा यह रहा कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई मिथक टूटे हैं। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि वह पहले ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर चुके थे, जो आज सच साबित हुआ है। इतना जरूर है कि उत्तराखंड में जिस चेहरे को लेकर भाजपा विजयी हुई वह चेहरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए।

साक्षी महाराज ने अपनी व्यक्तिगत राय जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर वह पुष्कर सिंह धामी को ही देखना चाहते हैं, शेष निर्णय पार्टी संगठन को लेना है। उन्होंने कहा कि पाँच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव पर किसान आंदोलन ने कोई प्रभाव नहीं डाला। उन्होंने कहा कि हम पहले ही कहते आए हैं कि यह आंदोलन किसानों का नहीं, बल्कि कुछ डिजाइनर किस्म के व्यक्तियों का है। उन्‍होंने कहा कहा कि जो गाजीपुर बार्डर इस कथित किसान आंदोलन का केंद्र रहा, उसके आसपास की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा ने बड़े अंतराल से जीत दर्ज की है। ऐसे में कोई भी किसान आंदोलन की सच्चाई का अंदाजा लगा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!