Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने जनपद में वर्षाकाल तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 29 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद में वर्षाकाल तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त अभियान के साथ ही कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जनमानस को जागरूक भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा आज डिफेंस काॅलोनी क्षेत्रान्तर्गत डेंगू जागरूकता अभियान के अन्तर्गत चलाये जा रहे साफ-सफाई एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जनमानस को जागरूक किया तथा नगर निगम की टीम को निरन्तर स्वच्छता कार्यक्रम के साथ ही कीटनाशकों का छिड़काव करने तथा बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत डेंगू उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत साफ-सफाई,  फाॅगिंग एवं दवाई का छिड़काव एवं जनमानस को इससे बचाव हेतु जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर कुल 26 व्यक्तियों के चालान किये गये, जिनमें सभी चालान मसूरी क्षेत्रान्तर्गत किये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 450 व्यक्तियों के चालान किये गये।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 10 मोबाईल वैन के माध्यम से 73 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत 64 ली० दुध विक्रय किया गया। आज अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 344 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 224 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 168 व्यक्ति पहुँचे इसी प्रकार  देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 245 तथा काठगोदाम हेतु 355 व्यक्ति गये। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1800 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 25464 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में 44 काल प्राप्त हुई, जिनमें सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!