Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

गाँधी जयंती के मौके पर पंजाब नेशनल बैंक ने आयोजित की फिट इंडिया फ्रीडम रन-2.0

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अक्टूबर 2021, शनिवार, देहरादून। महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर लोगों के बीच स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कर्मियों ने फिट इंडिया फ्रीडम रन-2.0 के आयोजन में हिस्सा लिया। आज की यह दौड़ केंद्र सरकार की ओर शुरु किए गए “आजादी का अमृत महोत्सव” नाम के पहल का एक अंग है। फिटनेस को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए बैंक ने इसी तरह की दौड़ का आयोजन बीते माह भी किया था।

इस अवसर पर पीएनबी के कार्यपालक निदेशक विजय दुबे ने कहा जैसा कि इस नारे `फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ से स्पष्ट है कि हम पीएनबी परिवार के लोगों को स्वस्थ एवं फिट संस्था के निर्माण के लिए रोज शारीरिक गतिविधियों के लिए कम से कम 30 मिनट का समय निकालना चाहिए। शारीरिक और मानसिक रुप से बेहतर स्वास्थ्य न केवल आज के अनिश्चित समय में अच्छे जीवन के लिए जरुरी है बल्कि इससे आप जीवन का भरपूर आनंद भी ले सकते हैं।

केंद्र सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में इस पहल की शुरुआत इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की गयी और समापन गाँधी जयंती के मौके पर किया गया। लाखों की तादाद में लोगों ने तय समय पर किसी खास स्थान पर अथवा वर्चुअल तरीके से किसी भी समय कहीं भी दौड़ में हिस्सा लेकर इस आयोजन को शानदार तरीके से सफल बनाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!