Breaking News :
>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
खेल-जगत

आईपीएल 2024 के 42वें मैच में आज कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्‍स

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024, कोलकाता। आईपीएल 2024 के 42वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्‍स (PBKS) से होना है। यह मैच 26 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में खेला जाएगा। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम शानदार फॉर्म में हैं। कोलकाता की टीम ने अपने पिछले मैच में आरसीबी को 1 रन से मात दी थी। वहीं, पंजाब किंग्‍स की टीम 8 मैचों में दो जीत के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर हैं। पंजाब को अपने आखिरी मैच में गुजरात से तीन विकेट की शिकस्‍त मिली थी।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने पिछले दो मैचों में लगातार 200 रन का आंकड़ा पार किया और एक बार फिर वो अपने होमग्राउंड पर धमाकेदार प्रदर्शन करने को बेकरार होगी। वहीं, पंजाब की कोशिश प्‍लेऑफ की रेस में बने रहने की होगी, जिसके लिए उसे हर हाल में जीत की जरुरत है। चलिए जानते हैं कि इस रोमांचक मैच में पिच किसके लिए मददगार साबित हो सकती है।

कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स पर कई हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिले हैं और यहां शुक्रवार को भी रन की बरसात होती हुई नजर आ सकती है। कोलकाता में तेज गेंदबाजों की इकोनॉमी 10.74 जबकि स्पिनर्स की 9.31 रही है। यहां ज्‍यादातर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी का जादू चलते दिखा है। उम्‍मीद की जा सकती है कि ईडन गार्डन्‍स पर एक बार फिर हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिलेगा।

कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 32 बार भिड़ंत हुई है। कोलकाता नाइटराइडर्स का पलड़ा भारी है, जिसने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, पंजाब किंग्‍स की टीम 11 मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। ईडन गार्डन्‍स पर दोनों टीमों के बीच कुल 12 मैच खेले गए हैं। यहां भी केकेआर हावी है, जिसने 9 जीत दर्ज की। पंजाब की टीम केवल तीन मैच जीतने में सफल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!