Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
देश

Pulwama Terror Attack: लाहौर नहीं जाएंगे भारतीय डॉक्टर, SAARC देशों के डॉक्टरों की कॉन्फ्रेंस में होना था शामिल

नई दिल्ली। Pulwama Terror Attack, पुलवामा आतंकी हमले को लेकर देश में गुस्से की लहर है। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी हो रही है और पड़ोसी मुल्क को इस कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठ रही है। इस बीच लाहौर में सार्क देशों के डॉक्टर्स की कॉन्फ्रेंस में जा रहे भारतीय डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने अपना पाकिस्तान दौरा रद कर दिया है। पुलवामा हमले के मद्देनजर भारतीय डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने 13वें सार्क-एसोसिएशन ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट कांग्रेस में शामिल होने से इन्कार कर दिया।

7 मार्च को लाहौर में सम्मेलन

यह सम्मेलन सात मार्च को लाहौर में होने वाला है। इसका आयोजन पाकिस्तान सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट और वैज्ञानिक समिति द्वारा किया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों के 13 डॉक्टर इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन पुलवामा हमले के बाद अब लाहौर कोई नहीं जा रहा है।

पुलवामा हमले के चलते यात्रा की रद

भारतीय डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले डॉ.तेज कौल ने बताया, ‘पाकिस्तान प्रयोजित आतंकी हमले के चलते हमने अपनी लाहौर यात्रा को रद करने का फैसला लिया है। छह मार्च को प्रतिनिधिमंडल लाहौर जाने वाला था।’ भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी मेजबानों को सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता भी जता दी है। इसके जवाब में पाकिस्तानी मेजबानों की ओर से एक डॉक्टर ने लिखा, ‘मैं समझ सकता हूं। एनेस्थीसिया देकर इस पागलपन का शिकार नहीं होना चाहता, लेकिन यही जीवन है। इस हिंसा के पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’

पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद

14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ लोगों को गुस्सा बढ़ गया है। भारत सरकार इस हमले के साजिशकर्ताओं, जिन्हें पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त है, उन्हें सख्त से सख्त सजा देने का विकल्प तलाश रही है। इस हमले को जैश-ए-मुहम्मद ने अंजाम दिया है और इसका आका मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तान में पल-बढ़ रहा है। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से MFN यानी मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्ज वापस ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमले की साजिशकर्ताओं को छोड़ा नहीं जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!