Breaking News :
>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
उत्तराखण्ड

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खानपुर रोड शो में जनता का झलका जोश

हर समुदाय के लोगों ने पूर्व सीएम का पुष्प वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

भाजपा के पक्ष में लोगों का बढ़ता जनाधार, मोदी  के 10 वर्षों के कार्यकाल पर मुहर है- पूर्व सीएम 

हरिद्वार। खानपुर विधानसभा क्षेत्र में हरिद्वार से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का महा जनसंपर्क और मेगा रोड शो का आयोजन किया गया। भाजपा के विधानसभा क्षेत्र ढंडेरा कार्यालय से यह रोड शो पीएम मोदी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के जयकारों के साथ शुरू हुआ। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का क्षेत्र के लोगों ने फूल मालाओं और पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। त्रिवेंद्र और मोदी के समर्थन में उत्साह पूर्ण नारेबाजी की।

यहां से पूर्व सीएम का काफिला लंंढौरा, थिथौला,कुआं खेड़ा,ढाढेकी, मथाना, करनपुर, रूहालकी, असगरपुर धरमपुर पहुंचा। यहां पर स्वागत कार्यक्रम में गांव के सैकड़ो लोगों ने त्रिवेंद्र पर पुष्प वर्षा कर उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाने का विश्वास दिलाया। यहां से आगे रोड शो गोवर्धनपुर माजरी मिर्जापुर पंचायत, प्रहलादपुर शाहपुर हस्त मोली आलमपूरा ब्राह्मण वाला, खानपुर ईदरीशपुर, तुुगलपुर, माडाबेला शेरपुर बेला, चंद्रपुरी खादर, चंद्रपुरी बांगर, नाई वाला होता हुआ देर रात ढल्ला वाला जोगा वाला दाबकी खेड़ा में भव्य स्वागत और समारोह के साथ पूरा हुआ। त्रिवेंद्र ने गांव के बुजुर्गों और महिलाओं से आशीर्वाद लिया।

इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों से इस बार भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील। उन्होंने कहा कि मोदी के 10 साल के ऐतिहासिक कार्यों की बदौलत आज भाजपा को हर वर्ग का समर्थन और सहयोग मिल रहा है । ऐसा पहली बार है जब भाजपा को समर्थन देने के लिए लोग स्वयं आगे आ रहे हैं। साथ ही भाजपा में शामिल हो रहें हैं। सभी के प्रयास से मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। यह चुनाव भावी पीढ़ी के भविष्य और और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भी है।

रोड शो में 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला खानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव में लोगों के घर-घर तक पहुंचा। गांव – गांव में हर समुदाय के लोग बच्चे, बूढ़े, महिलाएं भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वागत में घरों से बाहर निकल कर और छतों पर फूल लिये खडे थे। फूलों की वर्षा कर भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जयकारे के नारे लगा रहे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!