Breaking News :
>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने कहा, “अब सड़कों के निर्माण में द्वितीय चरण में ही सारी औपचारिकतायें होंगी पूरी”

गेस्ट हाउसों और अनुपयोगी पुलों को पर्यटन को सौंपे : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022, देहरादून। विभागीय अधिकारी विकास कार्यों को जनपदवार अपडेट करें। पेट्रोल और डीजल की बचत के साथ-साथ प्रदूषण से निजात पाने के लिए इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन कारों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रस्ताव तैयार करें।
उक्त बात पर्यटन विकास परिषद गढ़ी कैंट में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में बुद्धवार को अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कही। उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग के सभी जीर्ण-क्षीर्ण निरीक्षण भवनों को विभाग लीज पर देने के साथ-साथ गेस्ट हाउसों और अनुपयोगी पुलों को पर्यटन की दृष्टि से संवारने के लिए पर्यटन विभाग को एनओसी जारी कर उन्हे पर्यटन विभाग के सुपुर्द किया जाए।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सड़कों के निर्माण में प्रथम के पश्चात द्वितीय, तृतीय सभी प्रकार के चरणों की स्वीकृति को अब द्वितीय चरण के तहत मर्ज कर दिया गया है, इससे सड़कों के निर्माण में तेजी आएगी।

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने कहा लोनिवि अधिकारियों से कहा कि विभाग डंपिंग जोन को यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से विकसित करे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के दोनों ओर 100 मीटर तक कमर्शियल क्षेत्र घोषित किया जाए जिससे स्थानीय लोग अपना छोटा मोटा व्यवसाय कर सकें।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव विनित कुमार, प्रमुख अभियंता अयाज अहमद, एन.एच. चीफ प्रमोद कुमार, चीफ इंजीनियर पौड़ी दयानंद, एस.ई. पौडी पी.एस. बृजवाल सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!