Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डजॉब्सदेहरादून

लोक सेवा आयोग ने गन्ना व दुग्ध पर्यवेक्षकों की निकाली भर्ती

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2023, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में दुग्ध पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक के 91 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक, दुग्ध पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए तीन जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

अभी भर्ती के लिए 25 फरवरी को परीक्षा की संभावित तिथि तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की समस्या आने पर आयोग को ukpschelpline@gmail.com पर ई-मेल किया जा सकता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे विज्ञापन को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन करें।

आवेदन की अंतिम तिथि के बाद इसमें त्रुटि सुधार का मौका भी दिया जाएगा, जिसमें नाम, पिता का नाम, पता आदि में परिवर्तन कर सकेंगे। हालांकि मोबाइल नंबर, ई-मेल में कोई बदलाव नहीं होगा। लिहाजा, अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल अच्छी तरह देखकर ही आवेदन में भरें।

राज्य लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस भर्ती में हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार, उपकारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, कर अधिकारी व खांडसार निरीक्षक के दिव्यांग श्रेणी के छह पदों के सापेक्ष 18 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया है। इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार जनवरी में प्रस्तावित है, जिसकी आयोग अलग से सूचना जारी करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!