Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मोबाइल वाहन के जरिये टू-वे कम्यूनिकेशन के माध्यम से भी होगी जन समस्याओं की सुनवाई

➥ मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ेगे जनता से।

➥ प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को भी मिलेगी संवाद की सुविधा।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 03 दिसम्बर 2020, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमत्री ई-यात्रा के अन्तर्गत मोबाइल वैन के जरिये वर्चुअल माध्यम से जनता से जुड़ने के लिए व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेंत्रों की समस्याओं की जानकारी के साथ ही क्षेत्रीय जनता से आपसी संवाद की सुविधा इससे उपलब्ध होगी। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास यात्रा में जन सहभागिता का भी प्रयास बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से लोगों की बात भी सामने आ सकेगी तथा आम जनता तक हम अपनी बात भी रख सकेंगे। मोबाइल वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आम जनता से आमने-सामने बात भी हो सकेगी, टू-वे कम्यूनिकेशन सिस्टम से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक की समस्याओं के समाधान की व्यवस्था हो सकेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि इसके प्रभावी संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय तथा मुख्यमंत्री कार्यालय से इसे जोड़ा जाय। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में भी तद्नुसार व्यवस्थायें बनायी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास आम जनता की समस्याओं के समाधान के साथ ही राज्यहित में लोगों के सुझाव भी प्राप्त करना है। इस दिशा में बोधिसत्व विचार श्रृखला भी शुरू की गई है। जिसकी राज्य के विकास में विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों, समाजसेवियों एवं लोक संस्कृति से जुडे़ विशिष्ट लोगों बु़द्धजीवियों के सुझाव आमंत्रित किये जा रहे हैं। इससे राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की पहचान दिलाने तथा राज्य के समग्र विकास की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को भी बल मिलेगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.