Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जनसुनवाई कार्यक्रम

जनसुनवाई कार्यक्रम में आज 94 शिकायतें प्राप्त हुई।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 फ़रवरी 2023, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में आज 94 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर मामले भूमि से संबंधित प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त पेंशन, सड़क पर अतिक्रमण, आर्थिक सहायता दिलाने, समाज कल्याण की पेंशन, आंगनबाड़ी हेतु चिन्हित भूमि पर आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण करने, भाई द्वारा पृत्रक संपत्ति में हिस्सा न दिए जाने, मुर्गी र्फोम हेतु भूमि आंवटित करने, समाज कल्याण विभाग से आधुनिक व्हील चेयर उपलब्ध कराने, एनएच 72 हेतु अधिगृहित भूमि एवं भवन स्वामियों को मुआवजा वितरित करने, पेयजल आपूर्ति सुचारू करने, आबादी क्षेत्र में चल रही बैल्डिग वर्कशाॅप हटाने आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करें भूमि विवाद संबंधी शिकायतों पर राजस्व, नगर निगम एवं एमडीडीए के अधिकारियों को मौका मुआवना करते हुए समस्याओं का निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ताओं को भी कृत कार्यवाही से अवगत करा दें।

जनसुनवाई में ग्रामसभा बड़ोवाला शिवराज कालोनी में क्षेत्रवासियों द्वारा भूमि का सीमांकन कराने की शिकायत पर नगर निगम एवं तहसीलदार सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए। ईस्ट होपटाउन में शिकायतकर्ता के भाई द्वारा पैतृक संपत्ति पर अधिकार न दिए जाने की शिकायत पर एसडीएम विकासनगर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ईस्ट होपटाउन वासियों द्वारा एनएच हेतु अधिगृहित भूमि एवं भवन का मुआवजा न दिए जाने की शिकायत पर विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। एमडीडीए कालोनी में पेयजल की सुचारू आपूर्ति की शिकायतों पर पेयजल निगम एवं एमडीडीए के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। व्हील चेयर दिलाने तथा समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था पेंशन लगाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार आवासीय क्षेत्र में वैल्डिंग की वर्कशॅाप चलाने की शिकायतों पर नगर मजिस्ट्रेट एवं एसईएमडीडीए को कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस.के. बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, अपर नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० सजंय जैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहित विद्युत, पेयजल, जल संस्थान, नगर निगम, समाज कल्याण, सिंचाई, लोनिवि, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!