Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जनसुनवाई कार्यक्रम, कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 22 मई 2023, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज जनसुनवाई में 99 शिकायतें प्राप्त हुई। आज प्राप्त हुई शिकायतों में भूमि अतिक्रमण, अवैध कब्जे, भूमि सीमाकंन, जनजाति प्रमाण पत्र जारी करवाने, सेवायोजित करने, आर्थिक सहायता दिलाने, पीएजीएसवाई से मुअवाजा दिलाने, सीवर लाईन बिछवाने, आपसी विवाद, गौरादेवी कन्याधन योजना का लाभ दिलवाने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जे एवं भूमि अतिक्रमण संबंधित शिकायतों पर मौका मुआवना करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को हटायें। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लें तथा अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करते हुए अद्यतन स्थिति से शिकायत कर्ता को भी अवगत करायें।

➥जनसुनवाई में शास्त्री नगर निवासियों द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से बह रहे गंदे पानी से क्षेत्र प्रदूषित होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

➥ग्राम पंचायत कुणा एवं कुल्हा चकराता निवासी बालिकाओं द्वारा वर्ष 2020-21 एवं 21-22 में 12वीं पास करने के बाद नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना से लाभान्वित करने हेतु आवेदन किया था किन्तु 2 वर्ष बीतने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को आवश्यक कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

➥इसी प्रकार डोईवाला मारखम ग्रान्ट बुल्लावाला निवासियों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा होने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

➥भू-माफियों द्वारा डांडा लखोंड में भूमि कब्जा किए जाने के प्रयास की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

➥शान्ति विहार आवासीय विकास समिति द्वारा शान्ति विहार अजबपुर के प्रवेश द्वार पर अतिक्रमण से आवागमन की परेशानी के साथ ही दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी रहने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक यातायात को कार्यवाही के निर्देश दिए।

➥पीएमजीएसवाई से मुआवजा संबंधी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियन्ता कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० शिव कुमार बरनवाल, अपर मुख्य नगर आयुक्त जगदीश लाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, एमडीडीए, विद्युत, सिंचाई, सेवायोजन, बाल विकास विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!