Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

एच.आर.डी. मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया “पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इण्डिया” की अभिनव पहल, “विजय भारत अभियान” का शुभारम्भ 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 7 जुलाई 2020, देहरादून। डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक, एचआरडी मंत्री, भारत सरकार ने “विजय भारत” अभियान की शुरुआत करते हुए व्यक्त किया कि भारत हमारे परंपरागत आधार पर आर्थिक विकास, वैश्विक व्यापार और समावेशी विकास को फिर से परिभाषित करेगा। ज्ञान, नवाचार और रचनात्मकता का खजाना, पोस्ट कोरोना और आत्मानिर्भर भारत एवं ‘मेक इन इंडिया’ का आंदोलन भारत को दुनिया के शीर्ष पर रखेगा। पिछले ढाई महीने से कोरोना जागरूकता पर भारत में “पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इण्डिया” के प्रयासों की सराहना करते हुए, डॉ० निशंक ने कहा कि कोरोना कुछ और समय के लिए मानव जीवन को परेशान कर सकता है और हमें जागरूकता प्रयासों को प्रचारित करना होगा। दुनिया भर में अनिश्चित और अस्थिर सामाजिक और आर्थिक वातावरण हमें शांत और धैर्यवान, विचारशील और अभिनव बनाने की माँग करता है। उन्होंने “एक भारतः श्रेष्ठ भारत” के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, भारत सरकार के प्रयासों के लिए रचनात्मक और अभिनव तरीकों की सराहना की।

“पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इण्डिया” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० अजीत पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में हमें प्रदर्शन और उत्कृष्टता के उच्च मानकों के लिए काम करने की आवश्यकता है और भारत को विजेता बनाने के लिए अपना योगदान देने के लिए निरंतर प्रयासरत् रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि डॉ० निशंक का पी०आर०एस०आई० के प्रति समर्थन और प्रेरणा का एक निरंतर भाव रहा है। देश को मजबूत करने के लिए देश के जनसंपर्क से जुडे़ लोंगो को आगे आना होगा और दुनिया को भारत की सकारात्मक व्याख्या करनी होगी।

[box type=”shadow” ]“विजय भारत अभियान“ जिसे एचआरडी मंत्री डॉ० निशंक ने वेबिनार पर पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इण्डिया के सभी राष्ट्रीय परिषद सदस्यों और चेप्टरों की उपस्थिति में शुभारम्भ किया, जो निम्नलिखित कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगेः

  • सुखी भारत को देखने के लिए नए उत्साह के साथ कोरोना जागरूकता अभियान का दूसरा चरण का आरम्भ।
  • लगातार “एक राष्ट्र, एक एजेंडा, एक स्वर” को देश में सद्भाव लाने के लिये बढ़ावा देना।
  • भारत की ताकत को बढ़ावा देना, ब्रांड इंडिया का निर्माण करना, दुनिया में भारत की व्याख्या करना।
  • विश्व गुरू के लिए भारत की महत्वाकांक्षाओं में तेजी लाने के लिए मेक इन इंडिया, इनोवेशन और आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहित करना।
  • राष्ट्रीय गौरव की भावना के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहें और सीमाओं के पार से किसी भी खतरे के मामले में अपना योगदान दें।
  • अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए लोगों को एक मंच प्रदान करना एवं संचार और जनसंपर्क पेशेवरों के कौशल विकास को बढ़ावा देना।[/box]

“पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इण्डिया” के देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल ने पिछले कुछ महीनों के दौरान देहरादून चैप्टर द्वारा विशेष रूप से कोरोना महामारी के दौरान की गई गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। पोखरियाल ने बताया कि कोरोना जागरूकता के मामले में काम करने के लिए सामूहिक रूप से देहरादून, विजाग, हैदराबाद, वारणसी, दिल्ली, जयपुर, नागपुर, भोपाल जैसे देश भर में 8 चेप्टरों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक, एचआरडी मंत्री, भारत सरकार ने छात्रों के लिए ऑनलाइन ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता ’हारेगा कोरोना जीतेगा भारत’ को कराने के लिये देहरादून चैप्टर की सराहना पत्र के माध्यम से प्रेषित की।

इस दौरान अनिल सती, सचिव, सुरेश भट्ट, कोषाध्यक्ष देहरादून चेप्टर भी ऑनलाइन बैठक में उपस्थित थे। इस अवसर पर पी०आर०एस०आई० के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र मेहता, उनमेश दीक्षित, यूएस सरमा, अनु मजूमदार, महासचिव निवेदिता बनर्जी, कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान भी उपस्थित थे। आरके सिंह और सुभोजीत सेन अहमदाबाद चैप्टर ने इसका आयोजन व समन्वय किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!