Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेश

कश्मीर में आतंकवादियों की मदद करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी संपत्ति भी अटैच करने का किया फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2022, शुक्रवार, श्रीनगर। कश्मीर में आतंकवादियों से ज्यादा वे खतरनाक हैं, जो आम लोगों के बीच रहकर आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहे हैं। इन्हें आप ओवर ग्राउंड वर्कर या फिर वाइट कालर आतंकी भी कह सकते हैं। आतंकवादियों के साथ-साथ समाज में छिपी इन काली भेड़ों पर शिकंजा कसने के लिए कश्मीर पुलिस ने अपना रवैया सख्त किया है। प्रशासन ने आतंकवादियों की मदद करने वाले इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ इनकी संपत्ति भी अटैच करने का फैसला किया है।

इस पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पिछले कुछ महीनों में पुलिस ने कश्मीर घाटी में जिन ओवर ग्राउंड वर्करों या आतंकी मामलों से जुड़े दूसरे लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।आतंकियों के शरणदाताओं और ओवरग्राउंड वर्करों की नकेल कसते हुए प्रदेश प्रशासन ने अब गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत उनकी संपत्ति को अटैच करने का फैसला किया है।

SSP श्रीनगर राकेश बलवाल ने कहा कि वह सभी इमारतें अटैच की जा रही हैं जिनका इस्तेमाल आतंकियों ने किया है, फिर चाहे वह किसी का मकान हो, दुकान हो या बाग। यह आतंकी गतिविधियों से संबधित मामलों में संबधित कानून के तहत किया जा रहा है। इसलिए कोई भी आतंकियों को पनाह न दे और न उन्हें अपने मकान, बाग, दुकान या किसी अन्य ढांचे का इस्तेमाल करने दे।

यह पहला अवसर नहीं है जब कश्मीर में पुलिस ने किसी आतंकी को ठिकाना प्रदान करने वाले उसके किसी मददगार के मकान को अटैच करने का फैसला किया हो। बीते साल 25 जनवरी को पुलवामा जिले के अवंतीपोर में पुलिस ने खिरयु में रहने वाले जैश-ए-मोहम्मद के एक ओवरग्राउंड वर्कर का मकान अटैच किया गया था। उसके घर में वर्ष 2020 मेे छिपे आतंकियो के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और एक सैन्यकमी वीरगति को प्रापत हुए थे।

इससे पूर्व 30 जून 2012 को जम्मू कश्मीर पुलिस ने हरकतुल जिहादी इस्लामी आतंकी संगठन से संबधित गुलाम मोहम्मद खान के छन्नपोरा स्थित मकान को उससे खाली करा सील किया था। इसी दिन पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के पाकिस्तान में बैठे आतंकी अब्दुल मजीद लोन व उसके पिता अब्दुल रज्जाक लोन की उत्तरी कश्मीर के बागुव सोपोर स्थित 15 कनाल जमीन को अटैच किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!