Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्ड

कोरोना पॉजिटिव दुल्हन को ब्याहने पीपीई किट में पहुंची बारात, पढ़िए पूरी खबर

नैनीताल  नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक में शादी से ठीक पहले दूल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के कारण परिवार में हंगामा मच गया। इसकी खबर जब वर पक्ष को दी गई तो लोग सकते में आ गए। पहले शादी कर डेट टालने पर विचार किया फिर तय किया कि शादी होगी लेकिन कोविड गाइड लाइन को शत प्रतिपश ध्यान में रखकर। फिर क्या थ दूल्हे समेत पूरी बरात पीपीई किट पहन कर शादी कराने पहुंची। विधि-विधान से सारी रस्में पूरी की गईं। लेकिन कोविड पॉजिटिव दूल्हन को आइसोलेट किए जाने के कारण विदा कर ले न जा सके। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दूल्हन के विदाई की डेट रखी जाएगी।

कोटाबाग में ग्रामसभा नाथुनगर के रुड़की में एक व्यक्ति ने मंगलवार को होने वाली अपनी भतीजी की शादी के लिए पूरी तैयारियां कर रखी थीं। रिश्तेदारों और आसपास के परिचितों को निमंत्रण बांटे जा चुके थे। मगर शादी से पहले एहतियातन दुल्हन समेत पूरे परिवार की कोरोना जांच करवाई गई। सोमवार शाम आई रिपोर्ट में दुल्हन और उसकी छोटी बहन कोरोना पॉजिटिव आई।

इससे घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सूचना दूल्हा पक्ष को दी गई। इसके बाद वहां से आए कुल पांच बारातियों को पीपीई किट पहनाई गई। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी में शादी की सभी रस्में पूरी कराई गईं। इसके बाद बारात बिना दुल्हन दूल्हें समेत नैनीताल लौट गई। ब्लॉक में ऐसी पहली शादी की चर्चा मंगलवार को हर जुबान पर रही।

डॉक्टर ने कहा, समय से दी गई जानकारी

कोटाबाग अस्पताल के डॉ. मंगल बिष्ट ने कहा कि सोमवार शाम कोरोना सैंपलिंग वालों की रिपोर्ट आई तो इनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव थी। हमने इन्हें जानकारी दे दी। पूरी गाइडलाइंस के साथ दोनों को पीपीई किट पहनाकर शादी संपन्न हुई। इसके बाद होम आइसोलेट किया गया है।

पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी

चौकी इंचार्ज, कोटाबाग महेंद्र राज सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह हमें इनके पॉजिटिव होने और शादी होने की जानकारी मिली। एसडीएम को सूचना दे दी गई थी। मौके पर पुलिस की निगरानी में शादी हुई। इसके बाद दुल्हन आइसोलेट कर दी गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!