Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तरकाशीउत्तराखण्डधार्मिक

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ में वीआईपी भक्तों के आने का सिलसिला तेज

शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, रश्मि ठाकरे सहित केंद्रीय चुनाव आयुक्त एवं नेपाल के राजदूत ने किए दर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 नवम्बर 2023, शुक्रवार, बदरीनाथ/ केदारनाथ। श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ के कपाट बंद होने में लगभग दो सप्ताह समय शेष है । लिहाजा देश- विदेश से महत्वपूर्ण श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला तेज हो गया है। अभी तक 19 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ तथा 17 से अधिक लाख तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंच गये है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि अभी भी धामों में तीर्थयात्रियों तथा महत्त्वपूर्ण तथा अति महत्वपूर्ण शख्सियत का आना जारी है।

शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा उनकी धर्मपत्नी रश्मि ठाकरे ने श्री केदारनाथ के बाद बदरीनाथ धाम के दर्शन किये। उनके पश्चात पूर्वाह्न 11 बजे भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने श्री केदारनाथ के पश्चात श्री बदरीनाथ मंदिर मे दर्शन‌ किये। दिन में देश के चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने सपरिवार केदारनाथ एवं भगवान बदरीनाथ के दर्शन किये। इन विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा तिरूपति तिरूमला देवस्थानम बोर्ड के सदस्य सौरभ बोरा तथा त्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्टी कैलाश घुले भी केदारनाथ एवं बदरीनाथ दर्शन को पहुंचे।

इस अवसर पर बदरीनाथ में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने सभी विशिष्ट अतिथि जनों का स्वागत किया तथा रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने प्रसाद भेंट किया। केदारनाथ में कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने अतिथिजनों को दर्शन पश्चात प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ० बी. षणमुगम, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी जोशीमठ/ डिप्टी सीईओ मंदिर समिति कुमकुम जोशी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, सूचना अधिकारी रवीन्द्र सिंह नेगी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, अजीत भंडारी, अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!