Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
देशमनोरंजन

अमेरिका में रंगभेद को लेकर हुए दंगो पर प्रियंका की पोस्ट पर कुछ यूज़र्स भड़क गये, जानिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जून 2020, मंगलवार। कुछ दिनों से दुनियाभर में अमेरिका में हुए दंगों का मुद्दा छाया हुआ है। पुलिस कार्रवाई में एक अश्वेत जॉर्ज फ्लॉइड की मौत के बाद अमेरिका में कई जगहों पर भारी विरोध प्रदर्शन हुए। दुनियाभर में पुलिस ज़्यादती के ख़िलाफ़ और अश्वेत लोगों के समर्थन में कैंपेन शुरू हो गये। बॉलीवुड से ग्लोबल एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा ने भी इसको लेकर एक पोस्ट की, मगर लोगों ने उन्हें इसके लिए हिपोक्राइट कहना शुरू कर दिया।

प्रियंका ने एक ग्राफिक्स शेयर किया था, जिस पर लिखा था- ‘प्लीज़, मैं सांस नहीं ले पा रहा।” यह लाइन जॉर्ज फ्लॉइड ने बोली थी। इसके साथ प्रियंका ने एक नोट लिखा- ”बहुत सारा काम करने को बाक़ी है और यह वैश्विक स्तर पर व्यक्तिगत रूप से करना होगा। ख़ुद को शिक्षित करके इस नफ़रत को ख़त्म करना है। यहां अमेरिका और दुनियाभर में यह रंग भेद की लड़ाई, जहां आप रहते हो, किसी को मरने की ज़रूरत नहीं है।

त्वचा के रंग की वजह से किसी के हाथों किसी को नहीं मरना चाहिए। 25 मई को, जॉर्ज फ्लॉइड की गर्दन को पुलिस अफ़सर ने दबाकर रखा, जिससे उसकी मौत हो गयी। वो वहां अपने जीवन के लिए लड़ता रहा। सांस लेने के लिए संघर्ष करता रहा। अब उस अफ़सर पर हत्या का मुक़दमा चलेगा। जॉर्ज, मैं तुम्हारे परिवार के लिए प्रार्थना कर रही हूं।” प्रियंका ने पिटिशन साइन करने के लिए एक मैसेज भेजने की अपील भी की।

अमेरिका में रंगभेद को लेकर हुए दंगो पर प्रियंका की इस भावनात्मक पोस्ट पर कुछ यूज़र्स भड़क गये। उन्होंने प्रियंका पर आरोप लगाया कि वो अपने देश में होने वाले ऐसे मामलों पर नहीं बोलतीं, मगर अमेरिका में एक्टिविस्ट बन जाती हैं। कुछ स्क्रीन शॉट्स-

प्रियंका के पति निक जोनस और भाभी सोफिया टर्नर ने भी जॉर्ज फ्लॉइड के समर्थन में पोस्ट लिखी थीं।

बता दें कि पिछले कुछ सालों से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ अपने इंटरनेशनल करियर पर भी ध्यान दे रही हैं और ज़्यादातर अमेरिका में ही रहती हैं। प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!