Breaking News :
>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

लखीमपुर के लिए निकला प्रियंका का काफिला, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खैराबाद टोल प्लाजा पर रोका

 आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अक्टूबर 2021, मंगलवार, सीतापुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला सीतापुर के खैराबाद टोल प्लाजा से निकल गया है। प्रियंका से मिलने के लिए कांग्रेसी सुबह से ही टोल प्लाजा पर जुटे थे लेकिन, वह रुकी नहीं। पुलिस ने उन्हें टोल प्लाजा से थोड़ा दूर रहने की हिदायत दी थी।

सीतापुर से लखीमपुर जा रहे रालोद जिलाध्यक्ष आरपी सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक लिया है। वहीं, टोल प्लाजा पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद हैं। टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों पर नजर रखी जा रही है। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह व अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। इसके अलावा सीतापुर टोल पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में काफी तेज झड़प भी हुई। यहां पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। सीतापुर टोल पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी, शाहनवाज आलम पंकज तिवारी, प्रवक्ता संजय सिंह, सचिन रावत, विधायक सोहेल अंसारी मौजूद हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मृत किसानों की अंतिम अरदास में हिस्सा लेने लखीमपुर जा रही हैं। हालांकि, यूपी सरकार की ओर से किसानों की अंतिम अरदास में किसी भी दल के नेता को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। लेकिन, प्रियंका वाड्रा गांधी ने सरकार को निर्देश के बिना लखीमपुर रवान हो चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!