Breaking News :
>>सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग>>बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण>>11 दिनों में ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन 84 करोड़ के पार>>हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय- डॉ0 आशीष चौहान>>व्यय वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>ले. जनरल लखेड़ा का निधन राष्ट्र, भारतीय सेना तथा उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति- गणेश जोशी>>अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी>>सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत>>मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा>>मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत>>शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह>>लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण>>कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान
उत्तराखण्ड

आवाज से जादू बिखेरने वाली प्रियंका नेगी को मिला बेस्ट लाइव परफॉर्मर अवार्ड

देहरादून: ‘रोमियो एंड बुलेट’ बॉलीवुड फिल्म समेत कई लोकप्रिय एलबमों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकीं दून की प्रियंका नेगी की झोली में एक बड़ी उपलब्धि आई है। प्रियंका नेगी को इस साल का ‘बेस्ट लाइव परफॉर्मर-2018’ अवार्ड मिला है। प्रियंका को यह अवार्ड 1500 से ज्यादा गाने व बेस्ट लाइव परफॉर्मेंस के लिए दिया गया है। इस अवार्ड की रेस में बॉलीवुड के कई बड़े सिंगर भी शामिल थे।

देहरादून के विजय पार्क निवासी प्रियंका नेगी ने बताया कि 13 मई को जयपुर में इवेंट एंड एक्सपीरियंसेस मैनेजमेंट एसोसिएशन (ईमा) की ओर से कई कैटेगरी में अवार्ड दिए गए हैं। इसमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट कोरियोग्र्राफर, बेस्ट लाइव परफॉर्मर समेत कई अन्य अवार्ड शामिल हैं।

प्रियंका ने बताया कि बेस्ट लाइव परफॉर्मर फीमेल कैटेगरी में उन्हें चुना गया है। यह उनका पहला बड़ा अवार्ड है। उन्होंने बताया कि वो व्यस्त शेड्यूल के कारण जयपुर में हुए अवार्ड शो में जा नहीं पाई। इसका थोड़ा अफसोस जरूर है, लेकिन अवार्ड पाकर वे काफी उत्साहित हैं। बता दें कि प्रियंका नेगी इंडियन आइडल सीजन-4 की टॉप फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।

‘फेमस’ में सुनाई देगी आवाज

प्रियंका नेगी ने बताया कि एक जून को रिलीज होने जा रही ‘फेमस’ फिल्म में उनकी आवाज सुनने को मिलेगी। बताया कि फिल्म में जैकी श्रॉफ, जिमी शेरगिल समेत कई अन्य बड़े अभिनेता हैं। फिल्म में उन्होंने ‘तितरी..’ गाना गाया है। उन्हें उम्मीद है कि ये गाना युवाओं को काफी पसंद आएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!