Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

कल, बुधवार को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी प्रियंका गाँधी वाड्रा, संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में होंगी शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फ़रवरी 2022, मंगलवार, लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में बेहद एक्टिव हो चुकीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में किसी भी मौके को गंवाना नहीं चाह रही हैं। कांग्रेस के तीन दशक से सत्ता के सूखे को हरियाली देने के आस में प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जमकर मेहनत भी कर रही हैं। उनका संत रविदास जयंती पर बुधवार को वाराणसी का दौरा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कल उत्तर प्रदेश का दौरा है। मंगलवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त रहने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। वह उत्तर प्रदेश में अपने दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करेंगी। वह बुधवार को दिन में 11.30 बजे वाराणसी पहुंचेंगी। वाराणसी में उनका रविदास जयंती पर होने वाली प्रार्थना सभा तथा लंगर में शामिल होने का कार्यक्रम है। पंजाब तथा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा का यह कार्यक्रम तय किया गया है।

वाराणसी के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को कानपुर जाएंगी। कानपुर में वह पार्टी के प्रत्याशी अजय कपूर के पक्ष में प्रचार करेंगी। जनसंपर्क के साथ उनका छोटी सभाएं करने का भी कार्यक्रम भी है। इसके बाद उनका सीसामऊ और आर्यनगर में प्रचार का कार्यक्रम है। कल देर शाम को गोविंद नगर में वह महिला शक्ति गर्जना कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नई दिल्ली वापसी करेंगी।

उत्तर प्रदेश के साथ ही पंजाब, गोवा, उत्तराखंड तथा मणिपुर विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भी प्रियंका गांधी संत रविदास जयंती पर प्रियंका गांधी वाड्रा की डिमांड काफी बढ़ी है। इसके साथ ही कांग्रेस में भी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की भूमिका और महत्वपूर्ण होती जा रही है। पार्टी के संकटमोचक के साथ वह बड़ी स्टार प्रचारक हैं। उत्तर प्रदेश और अन्य चुनावी राज्यों में हर उम्मीदवार उन्हें प्रचार के लिए बुलाना चाहता है। प्रियंका गांधी भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करते हुए सभी प्रदेशों के विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रही हैं। 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.