Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

लखनऊ का राजनीतिक तापमान बढ़ाती नजर आई प्रियंका वाड्रा, रोड शो के दौरान कहा, “जनता परिवर्तन चाहती है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2022, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 403 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने के बाद कांग्रेस का प्रयास उनके पक्ष में मजबूती से खड़ा होने का भी है। प्रदेश में तीन चरण का मतदान होने के बाद अब बारी चौथे चरण वाले क्षेत्रों में प्रचार की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को लखनऊ का राजनीतिक तापमान बढ़ाती नजर आ रही हैं। उनका आज लखनऊ में रोड शो हो रहा है। लखनऊ की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र को कवर करने के प्रयास में वह 171 किलोमीटर का रोड शो करेंगी।

कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो के दौरान कहा, जनता परिवर्तन चाह रही है। जनता बहुत परेशान और त्रस्त है। लोगों के सामने महंगाई और बेरोजगारी की समस्या पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस मजबूती से लड़ रही है। जनता चाहती है कि कोई नया आए। नई तरह की राजनीति आए।  प्रियंका गांधी ने कहा, पीएम ने महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों पर कुछ नहीं कहा और चुनावों में वह कह रहे हैं कि उनको अब इस बारे में जानकारी मिली है। क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको जानकारी नहीं दी? सरकारी पद खाली हैं तो बेरोज़गारी क्यों हैं? छत्तीसगढ़ में छुट्टा जानवरों की समस्या सुलझी है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को आक्सीजन देने के प्रयास में लगीं पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का आज लखनऊ में रोड शो है। वह पहले चरण में करीब दस किलोमीटर का रोड शो करेंगी। लखनऊ में अपने निवास स्थान कौल हाउस से पहले गोमतीनगर के 1090 चौराहा और पालीटेक्निक चौराह होते हुए प्रियंका की यात्रा चिनहट कोतवाली क्षेत्र के मटियारी चौराहा पहुंच गयी है। इसके बाद शिवम मेडिकल स्टोर्स से रोड शो विधायक चौराहा होते हुए जे एम डी ज्वैलर्स पर समाप्त होगा।

रोड शो के दूसरे चरण में उनका दौरा करीब 80 किलोमीटर का है। चिनहट से पालीटेक्निक चौराहा होते हुए 1090 चौराहा से राजीव चौक होते हुए कैंट से आलमबाग के अवध चौराहा पहुंचेंगी। इसके बाद अवध चौराहा से आगरा एक्सप्रेस वे पर उनका रोड शो होगा। उनका रोड आगरा एक्सप्रेसवे लखनऊ से बांगरमऊ कट तक जाएगा। इसके बाद बांगरमऊ कट से हरदोई की तरफ कस्बा मल्लावा तक जाएगा। मल्लावा से माधवगंज (कार्यक्रम स्थल श्री नरपत सिंह रैकवार इंटर कालेज, माधवगंज थाना माधवगंज के सामने) से वापसी में आगरा एक्सप्रेस वे से अवध चौराहा होते हुए स्कूटर इंडिया नटकुर पहुंचेगा। नटकुर से अवध चौराहा होते हुए प्रियंका गांधी का रोड शो बालागंज चौराहा जाएगा।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!