Breaking News :
>>कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर>>मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
उत्तर-प्रदेश

प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंo गोविन्द वल्लभ पंत की जयंती पर उनको किया नमन

आकाश ज्ञान वाटिका 10 सितम्बर 2021 शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तैयारी पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में अपने दो दिन के प्रवास में गहन मंथन करेंगी। आज लखनऊ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित गोविन्द वल्लभ पंत की जयंती पर उनको नमन किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीन दिन के लखनऊ प्रवास में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस कार्यालय में चल रही बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ तथा विधान परिषद के नेता दीपक सिंह भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि लखनऊ में अपने प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के प्रत्याशियों का नाम भी तय करने पर नेता तथा कार्यकर्ताओं के साथ मंथन भी करेंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार तथा शनिवार को होने वाली बैठक में विशेष तौर पर हर गांव कांग्रेस अभियान की समीक्षा करेंगी। इसको लेकर हर जोन से जुड़े पदाधिकारियों को जोन पर कार्य की लिखित जानकारी के साथ पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में मौजूदा सियासी और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मिशन 2022 को लेकर रणनीति भी बनाएंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सबसे पहले यूपी कांग्रेस की एडवाइजरी एंड स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक की। इसके बाद इलेक्शन कमेटी के साथ बैठक के बाद प्रियंका जोनवार बैठक करेंगी।

प्रियंका गांधी विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश के सियासी और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने उम्मीदवारों का चयन और उनके नामों की घोषणा के साथ प्रमुख चुनावी मुद्दों को लेकर अहम रणनीति भी बनाएंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!