Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘बिना कोई मामला दर्ज किए उनको हिरासत में कैसे रखा गया’

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अक्टूबर 2021, मंगलवार, लखनऊ। लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मौत के बाद सियासत ने तेजी पकड़ ली। इसी क्रम में रविवार रात को ही लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा को लखीमपुर खीरी जाते समय सीतापुर में रोका गया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बीते 28 घंटे से सीतापुर में सेकेंड बटालियन पीएसी के गेस्ट हाउस में हिरासत में हैं। अब वह नरेन्द्र मोदी सरकार से जानना चाहती हैं कि बिना कोई मामला दर्ज किए उनको हिरासत में कैसे रखा गया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी हिरासत को लेकर मंगलवार को एक ट्वीट किया है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार पर सवाल उठाया है कि बिना किसी एफआइआर के उनको 28 घंटे से हिरासत में कैसे रखा गया है। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार ने बगैर किसी आर्डर के और एफआइआर के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। अन्नदाता को कुचल देने वाला यह व्यक्ति अब तक क्यों गिरफ्तार नहीं हुआ।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मुझे कोई ऑर्डर नहीं दिखाया गया, कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। जब तक यहाँ रखा जायेगा मैं यहीं रहूंगी। मुझे इस कमरे में 6 महीने रखें, 15 दिन रखें, मुझे 6 साल रखें, मैं ख़ुशी से रहूंगी। आवाज उठाने का अधिकार हमें संविधान ने दिया है। हमारे संवैधानिक अधिकार को भाजपा छीन रही है। मेरा मकसद है कि लखीमपुर में किसानों से मिलूं उनके साथ सहानभूति दिखाऊँ।

सीतापुर के द्वितीय वाहिनी पीएससी के गेस्ट हाउस में मौजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए लिखा है कि आपकी सरकार ने बगैर किसी ऑर्डर और एफआइआर के मुझे 28 घंटे से हिरासत में रखा है। उन्होंने लिखा है कि अन्नदाता को कुचल देने वाला व्यक्ति अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कुछ गाडिय़ों का काफिला किसानों को कुचलते हुए दिखाई दे रहा है।

इस दौरान पीएसी बटालियन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पीएसी बटालियन के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। चारों तरफ भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला है। सीतापुर में हिरासत के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक बयान आया है, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने अपने बयान में कहा कि अखिलेश यादव या मायावती कभी आपको सड़क पर हमारी तरह संघर्ष करते दिखे। मैं अब भी हिरासत में हूं, लेकिन बाकी लोगों को तो दो चार घंटों बाद बाकी लोगों को छोड़ दिया गया। योगी आदित्यनाथ सरकार के इस बड़े अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!