Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की दोस्त बनी ब्रिटिश राजघराने की बहू, देखिए देसी गर्स का शाही अंदाज़

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा 19 मई को ब्रिटेन में हुई शाही शादी की मेहमान बनीं। प्रियंका, अपनी ख़ास दोस्त मेगन मर्कले की तरफ़ से इस शादी में शामिल हुई थीं, जिनकी शादी प्रिंस हैरी से हुई है।

शादी के बाद प्रियंका ने नव विवाहित जोड़े की एक तस्वीर पोस्ट करके अपनी दोस्त मेगन के लिए एक प्यारा से संदेश लिखा है। इस संदेश में प्रियंका कहती हैं- ”जीवन में कभी-कभी वो पल आता है कि वक़्त ठहर जाता है। यह आज हुआ है। मेरी दोस्त, तुम बहुत शालीनता, प्यार और ख़ूबसूरती के मूरत लग रही हो। इस शादी में आप दोनों ने जो भी किया, वो इतिहास में संजोया जाएगा, इसलिए नहीं कि ये आपकी शादी है, बल्कि इसलिए कि ये शानदार शादी बदलाव और उम्मीद को संबंल दे रही है। इन दोनों ही चीज़ों की दुनिया को बहुत ज़रूरत है।” अंत में प्रिंयका ने मुबारकबाद देते हुए लिखा है कि आप दोनों को साथ देखकर मैं बहुत ख़ुश हूं और मेरी आंखें गीली हो गयी हैं।
विख्यात विंडसर कैसल में हुई शाही शादी के लिए प्रियंका ने लैवेंडर विवियने वेस्टवुड स्कर्ड और ब्लेज़र के साथ एक हैट पहना। प्रियंका काफ़ी वक़्त से इस शादी का इंतज़ार कर रही थीं। इस ड्रेस को चुनने में भी उन्होंने काफ़ी वक़्त लगाया है। प्रियंका और मेगन की दोस्ती लगभग चार साल पुरानी है।

प्रियंका के इंस्टाग्राम एकाउंट से भी ज़ाहिर होता है कि मेगन के साथ उनकी दोस्ती ख़ास है। Meghan Markle अमेरिकन एक्ट्रेस और ह्यूमेनिटेरियन हैं। प्रिंस हैरी के साथ वो 2016 से रिलेशनशिप में हैं। पिछले साल दोनों की सगाई हुई थी।

मेगन प्रिंस हैरी से तीस साल बड़ी हैं। वो 36 साल की हैं और उनका जन्म लॉस एंजेलिस में अगस्त 1981 में हुआ था। प्रिंस हैरी के साथ मेगन की दूसरी शादी होगी। इससे पहले मेगन एक्टर और प्रोड्यूसर Trevor Engelson के साथ 2004 से 2011 तक रिलेशनशिप में रही थीं।

सितंबर 2011 में दोनों ने शादी की और 2013 में तलाक़ हो गया। रॉयल शादी में दुनियाभर की कई सियासी और ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों ने शरकत की थी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *