Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
फिल्म-जगत

कैटरीना-आलिया संग फिल्म ‘जी ले जरा’ में नहीं दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, फिल्म से बाहर हुई देसी गर्ल

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2023, मंगलवार, मुम्बई। फरहान अख्तर ने जबसे अपनी फिल्म जी ले जरा की घोषणा की है। यह फिल्म किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। फिल्म को लेकर दर्शक भी उत्साहित थे, क्योंकि उन्हें जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का फीमेल वर्जन मिलने वाला था। हालांकि, लंबे समय से फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है। अब खबर आ रही है कि फिल्म से प्रियंका चोपड़ा बाहर हो गई हैं और इसकी कास्टिंग दोबारा की जाएगी।

फिल्म की घोषणा आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका के साथ हुई थी। तीनों अभिनेत्रियां इस फिल्म के लिए एक साथ समय नहीं निकाल पा रही थीं, इसलिए इसकी शूटिंग लंबे समय से रुकी हुई थी। अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने के कारण प्रियंका इसके लिए समय नहीं निकाल पा रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इस फिल्म से बाहर हो गई हैं। इसको शुरू करने के लिए अब नए सिरे से कास्टिंग की जाएगी।

अब दर्शक कयास लगा रहे हैं कि फिल्म में प्रियंका को कौन रिप्लेस कर सकता है। इस खबर पर दर्शक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने मांग की कि फिल्म में अब प्रियंका की जगह दीपिका पादुकोण को लेना चाहिए। दीपिका-आलिया-कैटरीना की तिकड़ी खूब जमेगी। कुछ लोगों ने कहा कि वे फिल्म में अनुष्का शर्मा को देखना चाहते हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस फिल्म के कभी न बन पाने की भी शंका जताई।

जब तक जी ले जरा पर बात नहीं बनती है, निर्देशक फरहान अख्तर ने अभिनय पर ध्यान देने का मन बनाया है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि उन्होंने आमिर खान की चैंपियन्स साइन कर ली है। फरहान चैंपियंस की शूटिंग पूरी करने के बाद अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी डॉन के तीसरे भाग डॉन 3 के निर्देशन में जुटेंगे। ऐसे में जी ले जरा ठंडे बस्ते में गई मानी जा रही है।

इस फिल्म का आइडिया प्रियंका का ही था। वह एक ऐसी फिल्म बनाना चाहती थीं, जिसमें महिलाओं की दोस्ती और उनकी स्वतंत्रता दिखे और वह बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की ताकत भी रखती हो। फिल्म दिल चाहता है और जिंदगी न मिलेगी दोबारा के तर्ज पर तीन महिलाओं की दोस्ती की कहानी पेश करेगी। यह भी एक रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म होगी। हालांकि, अब दर्शकों को इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!