Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
मनोरंजन

भारत पहुंची प्रियंका चोपड़ा, साथ में ‘वो’ जिसकी तलाश है सबको

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा देर रात मुंबई पहुंच गईं। उनका आना जाना लगा रहता है जब से वो अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको को ले लिए गईं थीं। पर ये आना कुछ ख़ास सुर्खियाँ बटोर गया। सोशल मीडिया एक्टिव हो गया । तस्वीरें छा गई।

ऐसा क्यों। क्योंकि उनके साथ अमेरिकी सिंगर-एक्टर और आजकल प्रियंका के ख़ास दोस्त निक जोनास थे। प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली फिल्म भारत की तैयारी शुरू करेंगी। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान उनके हीरो होंगे और साथ होंगी दिशा पटानी।

पिछले कुछ समय से विदेशी मीडिया में प्रियंका चोपड़ा की रिलेशनशिप को लेकर ख़ूब हो-हल्ला हुआ है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि प्रियंका और निक को कई बार एक साथ देखा गया। बात लव रिलेशनशिप से शादी तक पहुंची।

हालांकि माँ मधु चोपड़ा पहले ही कह चुकी हैं कि देसी गर्ल के लिए देसी बॉय ही दूल्हा होगा। पर प्रियंका दो साल से देसी से विदेशी गर्ल बन चुकी हैं तो ज़ाहिर है उनकी पसंद भी निक जोनास के रूप में आई है।

जोनास इंडिया घूमने आये हैं या मामला कुछ और है इसका खुलासा होना अभी बाकी है। 25 साल के निक सिंगर, राइटर, एक्टर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं।

इंडियन फिल्मों का काम भी देखना चाहते हों तो प्रियंका से बेहतर गाइड उनके लिए कौन हो सकता है।बहरहाल, मुंबई की रिमझिम बारिश में कल रात दोनों बड़े ही गुपचुप तरीके से बाहर आये और गाड़ी में बैठ कर घर रवाना हो गए। कैमरा भी पूरी तरह पकड़ नहीं पाया।

प्रियंका के संस्मरण

प्रियंका चोपड़ा ने अपने संस्मरण और वृत्तांत (मेमोर) को किताब के पन्नों में कैद किया है और वो किताब अगले साल रिलीज़ की जायेगी। इसका नाम ‘अनफिनिश्ड’ रखा गया है। एक नामी पब्लिकेशन हाउस की तरफ़ से पब्लिश होने वाली इस किताब में प्रियंका के लिखे निबंधों, कहानियों और कुछ ऐसे प्रसंग, जिसे प्रियंका ने महसूस किया है, शामिल किया जाएगा। किताब अमेरिका, ब्रिटेन और इंडिया में एक साथ प्रकाशित होगी। ‘अनफिनिश्ड’, कुछ मज़ेदार किस्सों, बगावती तेवरों और बोल्ड स्टेटमेंट से भरी पड़ी होगी, जिसका दावा प्रियंका ने कर दिया है। देसी से विदेशी गर्ल हो चुकी प्रियंका के मुताबिक “यह सब मेरे मिज़ाज की तरह ही होगा। मैं बहुत ही प्राइवेट पर्सन हूं। अब तक मैंने अपने बारे में बहुत कुछ नहीं बोला था लेकिन अब मैं इसके लिए तैयार हूं। ऐसा मैं इसलिए कर रही हूं ताकि लोगों को और खासकर महिलाओं को मेरी कहानियों से प्रेरणा मिले”। प्रियंका इसे महिलाओं का मेनिफेस्टो मानती हैं। ये किताब ऐसी महिलाओं के लिए भी होगी, जो इस बात में विश्वास करती हैं कि उन्हें वो सब कुछ नहीं मिला, जिसकी वो अधिकारी थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!