Breaking News :
>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में खोला इंडियन रेस्टोरेंट, जानिए कब होगा शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मार्च 2021, रविवार। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने फैंस को खास सरप्राइज भी देती रहती हैं। एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी फैंस को खास सरप्राइज दिया है। अपने अभिनय के बाद उन्होंने भारतीय खाने को भी विदेश में मशहूर करने का फैसला किया है। यही वजह है जो प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्टोरेंट खोला है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी जिंदगी में क्या कर रही हैं और क्या करने वाली हैं, इन बात की जानकारी वह अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए देती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा के भारतीय रेस्टोरेंट का नाम सोना (SONA) है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें साझा की हैं।

इन तीन में से एक में प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट का नाम नजर आ रहा है। जबकि बाकि तस्वीर में प्रियंका पति निक जोनस के साथ उद्घाटन पूजा करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लंबा-चोपड़ा पोस्ट भी लिखा है और फैंस को सोना रेस्टोरेंट की जानकारी दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं आपके सामने SONA को पेश करते हुए बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं। न्यूयॉर्क सिटी में एक नया रेस्टोरेंट जहां पर मैंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार उडेल दिया है’।

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘सोना उन भारतीय जायकों का प्रतीक है, जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं। किचन का संचालन करेंगे शेफ हरि नायक, जो बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने बहुत स्वादिष्ट और इनोवेटिव मैन्यू तैयार किया है। जो आपको मेरे देश के खाने के सफर पर ले जाएगा। सोना इसी महीने खुल रहा है और मैं आप सभी को वहां पर देखने का इंतजार नहीं कर सकती। यह प्रयास मेरे दोस्त मनीष गोयल और डेविड राबिन के बिना संभव नहीं हो सकता था’।

इसके पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि इस रेस्टोरेंट की पूजा सितंबर 2019 में की गई थी। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका चोपड़ा को उनके पहले रेस्टोरेंट को लिए बधाई दे रहे हैं। रेस्टोरेंट के अलावा वह अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस किताब में अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा किए हैं। ‘अनफिनिश्ड’ के हिंदी संस्करण का नाम ‘अभी बाकी है सफर’ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!