Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा दिया हॉली डे ऑफर लेकिन कॉमेडी किंग ने चुने 2 करोड़

आकाश ज्ञान वाटिका। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के घर यानी ‘द कपिल शर्मा’ शो में पहुंचीं। यहां उन्होंने कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्ती की। इसके अलावा प्रियंका ने कपिल को दो बड़े ऑफर भी दिए जिसमें से कपिल ने दो करोड़ रुपए चुने।

इस पूरी डील का एक वीडियो कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा एक्सक्लूसिव बातचीत विद प्रिंयका चोपड़ा। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कपिल से पूछ रही हैं, ‘2 करोड़ का चेक और 6 हॉट लड़कियों के साथ मालदीव में एक हॉलीडे…किसे चुनोगे ? इस पर कपिल कहते हैं, ‘मैं 2 करोड़ लूंगा, क्योंकि सेम पैकेज मैं 60 हजार में अरेंज कर लूंगा’। कपिल का मज़ेदार जवाब सुनकर प्रियंका जोर से हंसने लगती हैं।

प्रियंका इन दिनों ‘द स्काई इज पिंक’ का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में वो डांसिंग रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 2’ और ‘डांस इंडिया डांस सीजन 7’ में भी पहुंची थीं। यहां भी उन्होने जमकर मस्ती की और ‘डांस दीवाने 2’ की जज माधुरी दीक्षित और ‘डीआईडी’ की जज करीना कपूर के साथ डांस भी किया। फिलहाल प्रियंका फिल्म का प्रमोशन करने अहमदाबाद गई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के साथ तीन साल बाद बॉलीवुड में कमबैक रही हैं। यही वजह है फिल्म को लेकर काफी बज़ भी बना हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख़्तर भी लीड रोल मे हैं। प्रियंका की इस फिल्म  के चर्चा में आने की और भी कई वजह हैं। दरअसल ‘द स्काई इज पिंक’ वही फिल्म है जिसमें काम करने के लिए प्रियंका ने सलमान खान की ‘भारत’ छोड़ दी थी। इसके अलावा इस फिल्म में प्रियंका के साथ जायरा वसीम भी नजर आएंगी। जायरा फिल्म में प्रिंयका की बेटी का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म जायरा की आखिरी फिल्म होगी। जायरा ने हाल ही में एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!