Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल लेवल पर मदद की गुहार लगाई, ‘मेरा देश रो रहा है हमें आपकी ज़रूरत है

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में मातम का मौहल खड़ा कर दिया है। न हॉस्पिटल्स में बेड हैं, न मरीज़ों को बचाने के लिए ऑक्सीज़न की सप्लाई, दवाई और इंजेक्शन के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं। देश इस वक्त जिन हालातों से गुज़र रहा है ये देखकर हर किसी का दिल रो रहा है। इस दौरान आम लोग तो एक दूसरे की मदद कर ही रहे हैं, साथ ही सेलेब्स भी लोगों की मदद के लिए आए हैं और इस जंग से निपटने के लिए जो भी ज़रूरी संसाधन हैं उसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर कर रहे हैं। सेलेब्स भी अपने स्तर पर मदद की गुहार लगा रहे हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं।

देश की हालत देखकर प्रियंका चोपड़ा भी बहुते परेशान हैं और खुले तौर पर मदद की अपील की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस कहती हैं, ‘हमें क्यों फर्क पड़ता है? ये अभी इतना ज़रूरी क्यों है? मैं यहां लंदन में बैठी हूं और भारत में रह रहे अपने परिवार और दोस्तों से सुन रही हूं कि कैसे वहां हॉस्पिटल्स में जगह नहीं है, आईसीयू खाली नहीं, एंबुलेंस बहुत व्यस्थ हैं, ऑक्सीज़न की कितनी किल्लत हो रही है। शमशान घाटों शवों से भरे पड़े हैं क्योंकि मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है’।

इस क्रम में लंदन में बैठीं प्रियंका चोपड़ा ने भी ग्लोबल लेवल पर मदद की गुहार लगाई है। ‘भारत मेरा घर है और भारत रो रहा है। ग्लोबल क्मयुनिटी के तौर पर हमें देश की चिंता करने की ज़रूरत है और मैं बताती हूं कि क्यों चिंता करने की ज़ररूत है। क्योंकि जब तक सब सुरक्षित नहीं होंगे कोई सुरक्षित नहीं होगा। इसलिए अपने साधनों का इस्तेमाल करें और लोगों की मदद करें ताकी इस महामारी को रोका जा सके। कृपया डोनेट करें। मैं समझती हूं कि बहुत लोग ये सोचकर गुस्से में हैं कि हम इस जगह क्यों हैं? हमारे साथ ऐसा क्यों हो रहा है? हम इस बारे में बात करेंगे बिल्कुल करेंगे लेकिन पहले इसे खत्म करने के लिए आगे आएं और लोगों की मदद करें’।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!