Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरें

कोरोना के कहर को देखते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लोगों के लिए जाहिर की अपनी चिंता, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अप्रैल 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। देश के कई राज्यों में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या में हर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। यही वजह है जो राज्य सरकारों ने अपने यहां कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं इस खतरनाक वायरस पर कई फिल्मी सितारे भी अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही फैंस और लोगों से अपना ख्याल रखने की अपील भी कर रहे हैं।

बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत के लोगों के लिए अपनी चिंता जाहिर की है और लोगों से कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानियां बरतने की अपील की है। प्रियंका चोपड़ा ने यह चिंता सोशल मीडिया पर व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। अभिनेत्री ने भारत के स्वास्थ्य सिस्टम पर भी अपनी चिंता जाहिर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया है। इस नोट में उन्होंने लिखा है, ‘भारत में कोविड-19 की स्थिति गंभीर है। मैं देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही तस्वीरों और कहानियों को देख रही हूं जो बहुत डरावनी हैं … स्थिति नियंत्रण से बाहर है और हमारी चिकित्सा व्यवस्था एक टूटने वाले बिंदु पर है।’ इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय लोगों और फैंस से घर में रहने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके इस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमितों के साथ-साथ मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को नए मामलों में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन इस दौरान रिकॉर्ड मौतें भी हुई हैं। बीते एक दिन में मरने 1700 से अधिक नई मौतों के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 1.80 लाख को पार कर गया है। महज 15-16 दिन के भीतर ही 25 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!