Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मोदी सरकार पर किया हमला

आकाश ज्ञान वाटिका, १४ दिसम्बर २०१९ (शनिवार)।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसा है और लोगों से इसके खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यह कानून देश को बांटने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि अगर हम इसके खिलाफ आवाज़ नहीं उठाएंगे तो देश आगे विभाजित हो जाएगा।

  • प्रियंका गांधी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के विभाजन का कारण बनेगा। यदि हम अब आवाज नहीं उठाते हैं तो देश आगे विभाजित हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप देश से प्यार करते हैं, तो इसके खिलाफ आवाज उठाइए।’
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा सरकार द्वारा ऐसे कानून पारित किए जा रहे हैं जो असंवैधानिक हैं।
  • ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारे को लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार का मजाक उड़ाते हुए बड़ा हमला किया।
  • प्रियंका ने कहा, ‘अखबारों में या बस स्टॉप पर, हम उन विज्ञापनों को देखते हैं, जो मोदी ने मुमकीन है, लेकिन वास्तविकता ये है कि मोदी सरकार में प्याज 100 रुपये प्रति किलो बेचा रहा है, बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर है, अर्थव्यवस्था ख़राब है।’
  • प्रियंका ने कहा कि नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम बेचे जा रहे हैं, भारतीय रेलवे का निजीकरण हो रहा है और 15,000 किसानों ने आत्महत्या की है।’ यह सिर्फ मोदी सरकार में ही संभव है।
  • उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के बारे में बात करते हुए वह अपने पिता(राजीव गांधी) को याद करने लगीं, उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी ने जिंदा जला दिया था।
  • प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्नाव बेटी का खून देश के साथ मिल गया है, मेरे पिता के खून की तरह।
  • उन्होंने आर्थिक संकट को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार के छह साल में अर्थव्यवस्था केवल नीचे की ओर गई है।
  • अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था एक ऐसी दर से विकास कर रही थी जिस पर दुनिया ने अपना ध्यान केंद्रित किया, लेकिन मोदी सरकार के छह वर्षों में, हमारी अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है, लोग नौकरियां खो रहे हैं, कारखानें बंद हो रही हैं।
  • कांग्रेस का ये विरोध प्रदर्शन आर्थिक मंदी और पूरे पूर्वोत्तर में और पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में उग्र प्रदर्शनों के बीच आयोजित हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!