Breaking News :
>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
राजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रियंका ने हाथरस गैंगरेप को लेकर सरकार पर किया वार- कहा- ‘इस्‍तीफा दो

कांग्रेस ने हाथरस दुष्कर्म पीडि़ता के अंतिम संस्कार के दौरान हुए अमानवीय व्यवहार को प्रदेश और देश के लिए कलंक बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की है। उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब पीडि़ता जीवित थी तो उसे सरकार ने सुरक्षा नहीं दी और मौत के बाद अंतिम संस्कार का अधिकार तक छीन लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद एसआइटी बनाए जाने की घोषणा को लेकर भी प्रियंका ने मुख्यमंत्री को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने 15 दिनों तक राज्य सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया। पीडि़ता के परिवार की मर्जी के बिना जबरन आधी रात में आपाधापी में उसका अंतिम संस्कार करने के उत्तर प्रदेश पुलिस के कृत्य पर सवाल उठाते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया।

प्रियंका ने कहा कि रात ढाई बजे परिजन गिड़गिड़ाते रहे लेकिन पीडि़ता के शव को उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जबरन जला दिया। जब वह जीवित थी, तब सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी। जब उस पर हमला हुआ सरकार ने समय पर इलाज नहीं दिया। पीडि़ता की मौत के बाद सरकार ने परिजनों से बेटी के अंतिम संस्कार का अधिकार छीना और मृतका को सम्मान तक नहीं दिया। घोर अमानवीयता, आपने अपराध रोका नहीं, बल्कि अपराधियों की तरह व्यवहार किया। प्रदेश सरकार ने उसके परिवार के साथ ऐसा व्यवहार किया कि वे बेटी का शव आखिरी बार अपने घर नहीं ले जा पाए। पिता को अंतिम संस्कार करने तक से वंचित रखा गया। यही नहीं, सभी को एक कमरे में बंद किया गया। यह व्यवहार अमानवीयता का सबसे बड़ा उदाहरण है।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह गरीब परिवार की बेटी पर घोर अपराध है। हाथरस की निर्भया की मौत नहीं हुई है, वह सरकार और उसके प्रशासनिक अमले द्वारा मार दी गई। पार्टी की ओर से महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमिता देव और प्रवक्ता उदित राज ने मीडिया से बात करते हुए योगी के इस्तीफे की मांग दोहराई और कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो हाथरस की बेटी को न्याय नहीं मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!