Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
खेल-जगत

कप्तान प्रियम गर्ग के शतक (111) की बदौलत भारत और बांग्लादेश की अंडर 23 टीम के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-1 की बना ली अजेय बढ़त

आकाश ज्ञान वाटिका। यहां भारत की अंडर 23 टीम और बांग्लादेश की अंडर 23 टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिस पर भारतीय टीम ने कब्जा कर लिया है। कप्तान प्रियम गर्ग के शतक (111) की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को चौथे वनडे में चार विकेट से हराकर अंडर-23 टीमों के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली।

बांग्लादेश ने भारत को 202 रनों का लक्ष्य दिया, जो उसने 42.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में चौथे मैच में भी बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीता। मेहमान टीम ने अरीफुल के 44, अल अमीन के 40 और महीदुल इस्लाम के 51 रनों की पारियों की बदौलत 50 ओवर में छह विकेट पर 201 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप और अतित सेठ ने दो-दो, शुभांग हेगडे और यशस्वी जायसवाल ने एक-एक विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी भारतीय पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। आर्यन जुयाल और समर्थ व्यास उस समय आउट हो गए जब टीम का स्कोर सिर्फ 16 रन था। ओपनर यशस्वी (15) भी जल्दी आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान प्रियम गर्ग ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई। प्रियम गर्ग ने 118 गेंदों पर 12 चौकों और एक शानदार छक्के की मदद से 111 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा शुभांग हेगड़े ने 21 रन बनाए। भारत ने इन पारियों की बदौलत 42.2 ओवर में छह विकेट पर 202 रन बना लिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!