Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मार्च 2022, शुक्रवार, अहमदाबाद। प्रधानमंत्री मोदी 11 और 12 मार्च को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मोदी प्रदेश भाजपा मुख्यालय श्रीकमलम पर सरकार व संगठन के नेताओं भाजपा सांसद व विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। शाम को जीएमडीसी मैदान पर आयोजित मेरा गांव मेरा गुजरात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के सवा लाख सरपंच, तहसील एवं जिला पंचायत, नगर पालिका सदस्यों को संबोधित करेंगे। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी अहमदाबाद में रोड शो कर रहे हैं। अहमदाबाद से गांधीनगर तक होने वाले इस रोड शो में लाखों लोग मौजूद हैं। बता दें कि पांच में से चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह गांधीनगर स्थित रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे, जबकि शाम को अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। खेल महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रदेश के 46 लाख युवक व युवतियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

विदित रहे कि गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में मिली जीत के बाद भाजपा गदगद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!