Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगी तेल कीमतों और आतंकवाद समेत उठाए पांच मुद्दे

BRICS नेताओं की बैठक में पीएम मोदी ने महंगी तेल कीमतों और आतंकवाद समेत उठाए पांच मुद्देG20Summit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं की अनौपचारिक बैठक में कहा कि निरंतर आर्थिक विकास के लिए तेल और गैस कम कीमतों पर उपलब्‍ध रहना चाहिए।

ओसाका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को जापान के ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिक्स नेताओं (BRICS leaders) की अनौपचारिक बैठक में मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए ‘पांच सुझाव’ दिए। पीएम मोदी ने कम कीमत पर तेल और गैस की उपलब्‍धता पर जोर देते हुए एकतरफा फैसले थोपने के लिए परोक्ष रूप से अमेरिका पर भी सवाल उठाए। साथ ही आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए पाकिस्‍तान को भी घेरा। इसके साथ ही रोजगार के लिए आसान आवाजाही की जरूरतों पर भी बल दिया।

Embedded video

कम कीमतों पर तेल की उपलब्‍धता पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि इन समस्‍याओं का निराकरण आसान नहीं है फिर भी इनसे निपटने के लिए मैं पांच सुझाव देना चाहूंगा। ब्रिक्‍स देशों के बीच तालमेल से एकतरफा फैसलों के दुष्‍परिणामों का निदान कुछ हद तक हो सकता है। हमें सुधारों के लिए अंतरराष्‍ट्रीय वित्‍तीय एवं व्‍यापारिक संस्‍थाओं एवं संगठनों में आवश्‍यक सुधार पर जोर देते रहना होगा। निरंतर आर्थिक विकास के लिए आवश्‍यक ऊर्जा के संसाधन जैसे तेल और गैस कम कीमतों पर उपलब्‍ध रहना चाहिए।

रोजगार के लिए आसान आवाजाही की जरूरत बताई
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डिजास्‍टर रेजीलियन इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के लिए भारत की पहलकदमी विकासशील देशों को प्राकृतिक आपदा का सामना करने के लिए उचित बंदोबस्‍त करने में सहायक होगी। मैं आपसे इसमें शामिल होने का आह्वान करता हूं। दुनिया भर में कुशल कारीगरों का आवागमन आसान होना चाहिए। इससे उन देशों को भी लाभ होगा जहां आबादी का एक बड़ा हिस्‍सा कामकाजी उम्र को पार कर चुका है।

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का मुद्दा उठाया
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने हाल ही में आतंकवाद पर एक ग्‍लोबल कॉन्‍फ्रेंस का आह्वान किया था। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए जरूरी सहमति का अभाव हमें शिथिल बना देगा। हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल करने के लिए मैं ब्राजील की सराहना करता हूं। मैं ब्राजिलिया में ब्रिक्‍स सम्‍मेलन की उत्‍सुकता से प्रतीक्षा कर रहा हूं। इस सम्‍मेलन को सफल बनाने के लिए भारत पूरा सहयोग करेगा। हमें न्‍यू डेवलपमेंट बैंक द्वारा सदस्‍य देशों के भौतिक और सामाजिक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर तथा रिन्‍यूबल ऊर्जा कार्यक्रमों में निवेश को प्राथमिकता देनी होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!