Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2021, शुक्रवार, वाराणसी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन पर अंकुश लगाने के प्रयास में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा शीर्ष अधिकारियों के साथ संवाद करने के बाद अब फील्ड में काम करने वालों का भी हौसला बढ़ा रहे हैं। वाराणसी के डॉॅक्टर्स के साथ ही पैरामेडिकल स्टॉफ तथा अन्य मेडिकल कर्मियों के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री सेकेंड स्ट्रेन की स्थिति के साथ ही थर्ड स्ट्रेन पर तैयारी की जानकारी लेने के साथ अपने सुझाव भी देंगे। इस दौरान वाराणसी के जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बीते दो दिन से विभिन्न राज्यों के जिलाधिकारियों के साथ गुरुवार को उत्तर प्रदेश के भी सात डीएम के साथ वर्चुअल संवाद करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कोरोना वॉरियर्स से वार्ता करेंगे। कमिश्नरी सभागार में इस दौरान सौ से 120 लोग रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी के डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। इस बाबत पीएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर गुरुवार की रात पोस्ट कर जानकारी दी। वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में करीब 11 बजे से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी के डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की सेकेंड लहर रोकथाम की स्थिति की जानकारी लेंगे। तीसरी लहर को लेकर अब तक हुई तैयारी के बारे में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से बात करेंगे। सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ यानी नर्स, वार्ड ब्वाय, एंबुलेंस चालक, फ्रंट लाइन वर्कर व जनप्रतिनिधियों समेत लगभग 120 लोगों को आंमत्रित किया गया है। कार्यक्रम कमिश्नरी आडिटोरियम में है। प्रधानमंत्री रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ की ओर से बीएचयू में स्थापित अस्थायी पंडित राजन कोविड अस्पताल से जुड़े डाक्टरों के अलावा शहर के जाने-माने चिकित्सक व पैरामेडिकल के स्टाफ व फ्रंट लाइन वर्कर्स से बात करेंगे। आज प्रधानमंत्री की बातचीत के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि कोविड की रोकथाम की दिशा में तथा तीसरी लहर से बचाव को लेकर जिले में कुछ ठोस कार्य की शुरूआत हो सकती है।

प्रधानमंत्री इस दौरान पंडित राजन मिश्र कोविड अस्पताल सहित वाराणसी के विभिन्न कोविड अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। बीएचयू के स्टेडियम में डीआरडीओ और भारतीय सेना के संयुक्त प्रयासों से हाल में अस्थाई कोविड अस्पताल शुरू किया गया था। इस दौरान वह जिले के गैर-कॉविड अस्पतालों की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में कोविड की दूसरी लहर से निपटने के लिए चल रहे प्रयासों और भविष्य की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे।

 कार्यक्रम के दौरान कोविड की अब तक की स्थिति व रोकथाम की तैयारी को लेकर कमिश्नर दीपक अग्रवाल प्रेजेंटेशन देंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अपनी बात रखेंगे। इस दौरान डीआरडीओ के ब्रिगेडियर, कैंसर अस्पताल के चिकित्सक, सीएमएस के अलावा फ्रंटलाइन के दो-तीन वर्कर से बातचीत की संभावना व्यक्त की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण काल की शुरुआत से ही अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का विशेष ध्यान रखा। बीते वर्ष भी वाराणसी में विशेष तैयारियों पर वह परिचर्चा कर चुके हैं। दूसरी लहर की शुरुआत के साथ ही वाराणसी में चल रही तैयारियों पर निगाह रखने के लिए विशेष दूत की भी तैनाती की। पीएम नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ से बातचीत कर उनका मनोबल भी बढ़ाएंगे। इससे पहले भी टीकाकरण के दौरान भी उन्होंने अस्पताल कर्मियों से बातचीत कर कोरोना से संघर्ष के दौरान उनके अनुभव को जाना था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!