Breaking News :
>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुशीनगर में 45 मिनट तक रहेंगे, भगवान बुद्ध के दर्शन-पूजन करेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मई 2022, सोमवार, कुशीनगर। भगवान बुद्ध के 2566 वी जयंती पर बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर 16 मई को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह आठ बजे वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली एयरपोर्ट से कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सुबह 9:20 पर उनका विमान कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। 5 मिनट ठहराव के बाद 9:25 पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर से वह नेपाल के लुंबिनी, भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

लुंबिनी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी कुशीनगर के लिए पुनः रवाना होंगे। शाम 4:05 बजे वह कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 4:10 पर सड़क मार्ग से वह कुशीनगर महापरिनिर्वाण स्तूप रामाभार 4:20 पर पहुंचेंगे। 10 मिनट तक वह दर्शन, पूजन, अर्चन करने के बाद 4:35 पर पुनः सड़क मार्ग से कुशीनगर से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। 4:45 पर उनका काफिला कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। प्रधानमंत्री 4:50 पर लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने ताकत झोंक दी है। रविवार देर शाम कार फ्लीट का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान रूट ट्रैफिक जीरो कर दिया गया। हर चौराहे व मोड़ पर पुलिस, पीएसी व आरएएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। फ्लीट इसके रवाना होने के पहले रूट पर जीरो ट्रैफिक की घोषणा होते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। पायलट कार के पीछे उच्च पुलिस अधिकारियों के वाहन थे। उसके पीछे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के वाहन थे। मध्य में प्रधानमंत्री की कार व उसके पीछे जैमर युक्त वाहन, एंबुलेंस रही। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार खुद देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया गया है। एक तरफ जमीन से आसमान तक हवाई सर्विलांस टीम के खुफिया कैमरों की नजर होगी तो एयरपोर्ट से लेकर महापरिनिर्वाण मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर एसटीएफ, एनएसजी, बम निरोधक दस्ता, टियर गैस टीम, अग्निशमन दल सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को चप्पे-चप्पे पर तैनात कर सतर्क रहने का निर्देश जारी किया गया है। कुल मिलाकर सोमवार को सुबह से ही अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था तब तक रहेगी जब तक प्रधानमंत्री पूजन-वंदन कर वापस नहीं चले जाते।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!