Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जुलाई 2021 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के डॉक्टरों के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बता दें कि डॉक्टरों के योगदान का सम्मान करने के लिए हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। देश में पहला राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस जुलाई 1991 में मनाया गया था।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों के साथ भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एक जुलाई, गुरुवार को डिजिटल इंडिया लांच होने के छह वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर कल सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से बातचीत करेंगे। पीएमओ ने कहा है कि डिजिटल इंडिया न्यू इंडिया की सफलता की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। सेवा को सुगम बनाने के साथ ही इसने सरकार को नागरिकों के करीब पहुंचाया है। नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया है और लोगों को सशक्त बनाया है।

कोराना महामारी के बीच IMA की ओर से काफी मदद की जा रही है। इस क्रम में कोविड-19 की दूसरी लहर ने देशभर में अब तक 798 डॉक्टरों की जान ले ली। मंगलवार को IMA ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान के चलते दिल्ली में 128 डॉक्टरों की मौत हो गई है। इसके बाद बिहार में 115 और उत्तर प्रदेश में 79 डॉक्टर की मौत हुई है। रविवार को मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने महामारी से जूझने में डॉक्टरों के योगदान की सराहना की है। IMA के अध्यक्ष डॉ जे ए जयलाल (Dr JA Jayalal) ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया है कि डॉक्टरों का सम्मान और सुरक्षा की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!