Breaking News :
>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री>>“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल>>6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल>>सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान>>अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन>>नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2021, शनिवार, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से कई परियोजनाओं का तोहफा जनता को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्‍तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। बताया जा रहा है कि 36,230 करोड़ रुपये की लागत से इसे सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के अंतर्गत बनाया जाएगा। ये एक्‍सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज तक बनेगा।

शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि उन्‍होंने पूरी तैयारियां कर ली हैं। जाम न लगे इसलिए गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था बड़े मैदानों में की गई है। सुरक्षा में अर्धसैनिक बल भी तैनात हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आज गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के लिए दोपहर 12.50 बजे रोजा के रेलवे मैदान पहुंचेंगे। यह वह जनसभा को संबोधित करेंगे। वह करीब एक घंटा उपस्थित रहेंगे। उन्हें सुनने के लिए एक्सप्रेस वे रूट से सटे शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं और पड़ोसी जनपद हरदोई व लखीमपुर से करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। उनका विमान दोपहर 12.10 बजे बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचेगा। वहां से हेलीकाप्टर से जनसभा स्थल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का काम वर्ष 2024 में पूरा होगा। मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जुड़ापुर दांदू गांव तक पहुंचने में 12 जिलों की 30 तहसीलों का क्षेत्र इसमें शामिल होगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने जमीनों के बैनामे कराने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है।

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत इसे सबसे बड़ी जनसभा माना जा रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा ने मंडल की 23 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। शाहजहांपुर व बदायूं की सिर्फ एक-एक सीट सपा के खाते में आई थी। इन दोनों जिलों के लोग शनिवार की जनसभा में शामिल होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!