Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्वविख्यात खेल उपकरणें का उत्पादन करने वाले मेरठ को देंगे बड़ी सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जनवरी 2022, रविवार, मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को विश्वविख्यात खेल उपकरणें का उत्पादन करने वाले मेरठ को बड़ी सौगात देने आएंगे। पीएम मोदी मेरठ में भगवान औघड़नाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। मेरठ में करीब चार घंटे के कार्यक्रम में पीएम मोदी देश के कुछ नामचीन खिलाड़ियोंसे छोटा संवाद भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की कई दशक से चली आ रही मांग को पूरा करेंगे। वह मेरठ में सरधना तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव सलावा में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। यह खेल विश्वविद्यालय हाकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर बनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य कार्यक्रम स्थल सलावा पहुंचने से पहले दोपहर 12 बजे औघड़नाथ मंदिर और मेरठ के शहीद स्मारक स्थल भी जाएंगे। इसके बाद छावनी के हेलीपैड से ही दोपहर एक बजे सलावा पहुंचेंगे। यहां पर शिलान्यास के अलावा प्रदेश भर के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित 32 खिलाड़ियों से छोटा संवाद भी करेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए मंच पर गिनती के विशिष्ट अतिथि ही मौजूद रहेंगे। इनमें मुख्य रूप से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे। करीब डेढ़ घंटे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर रहेेंगे और दोपहर 2.45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब सात सौ करोड़ की लागत से बनने वाले मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। आधुनिक और उत्कृष्ट खेल अवसंरचना से लैस मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय करीब ढाई वर्ष में तैयार होगा। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से बन रहा विश्वविद्यालय मेरठ के सरधना कस्बे के सलावा और कैली गांव में स्थापित किया जा रहा है। मेरठ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के पीछे की सोच पीएम मोदी के देश के हर भाग में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना स्थापित करने के विषय में उनकी परिकल्पना के अनुरूप है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया के तहत देश के हर कोने में खेलों के विकास पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। उनका जिन प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान है उनमें खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ देश के हर हिस्से में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना स्थापित करना शामिल है। मेरठ में मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय की स्थापना इस परिकल्पना को पूरा करने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम होगा।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ काफी पहले तैयारी परख चुके हैं। इसके बाद भी शुक्रवार रात को उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से इंतजाम में लगे सभी जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी निर्देश देने के साथ सरकार की प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया।

मेरठ में खेल विश्वविद्यालय में मिलेंगी ये सुविधायें

मेरठ का यह खेल विश्वविद्यालय आधुनिक व उत्कृष्ट खेल अवसंरचना से लैस होगा। यहां पर सिंथेटिक हॉकी मैदान, फुटबाल मैदान के साथ बास्केटबाल, वालीबाल, हैंडबाल तथा कबड्डी ग्राउंड भी बनाया जाएगा। इनके साथ लान टेनिस कोर्ट, जिम्नेजियम हॉल, सिंथेटिक रनिंग स्टेडियम, तरणताल, बहुउद्देश्यीय हॉल और साइकिल वेलोड्रोम का भी निर्माण होगा। विश्वविद्यालय में निशानेबाजी, स्क्वॉश, जिमनास्टिक, भारोत्तलन, तीरंदाजी, कैनोइंग और कयाकिंग जैसी अन्य खेलों की सुविधायें भी रहेंगी। विश्वविद्यालय में 540 महिला और 540 पुरुष खिलाडिय़ों को मिलाकर कुल 1080 खिलाडिय़ों को प्रवेश देकर उनको उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण देने की क्षमता होगी।

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय नागर शैली में बनाया जायेगा

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय भारत की प्राचीन नागर शैली में तैयार होगा। इसमें ओलिंपिक खेलों की सभी प्रतिस्पर्धाएं के जुड़े खिलाडिय़ों को प्रवेश दिया जाएगा। यहां पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विभिन्न खेलों के ट्रैक व स्टेडियम तैयार होंगे। एथलेटिक्स के साथ फुटबाल, जैवलिन थ्रो, डिस्कस आदि खेल प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। खेल विश्वविद्यालय में दो प्रकार से दर्शक दीर्घा क्षमता के साथ स्टेडियम तैयार होंगे। इसमें आउटडोर गेम्स जैसे एथलेटिक्स आदि के लिए लगभग 25 से 30 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था होगी। कुश्ती, खो-खो तथा कबड्डी आदि इंडोर गेम्स के लिए करीब पांच हजार दर्शकों की क्षमता के हाल तैयार होंगे। यहां पर तीरंदाजी के साथ शूटिंग रेंज भी होगी।

गंगनहर में राफ्टिंग व रोइंग

उत्तर प्रदेश के पहले खेल विवि में विश्वस्तरीय तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। गंगनहर के किनारे बनने वाले खेल विवि में राफ्टिंग व रोइंग , नौकायन जैसे जलीय खेलों का प्रशिक्षण भी होगा।

खेल विवि में बनेंगे विभिन्न प्रकार के भवन

प्रशासनिक ब्लाक, एकेडमिक ब्लाक, सेंट्रल लाइब्रेरी, आडिटोरियम, फैसिलिटी सेंटर (बैंक, डाकघर व दुकान), शापिंग कांप्लेक्स, मेंटीनेंस कार्यालय, हेल्थ सेंटर, पुलिस चौकी, अतिथि गृह, कुलपति आवास, पुरुष छात्रवास, महिला छात्रवास, सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के अलग टाइप के आवास, मल्टीपरपज हाल, जिम, योग हाल, गार्ड रूम, बास्केट बाल, लान टेनिस, वालीबाल, 100 मी. ट्रैक, हाकी ग्रांउड, फुटबाल, एथलेटिक्स, हैंडबाल कोर्ट, 60 मीटर शूटिंग रेंज आदि।

हर जिले से आमंत्रित किये गये हैं 75 खिलाड़ी

खेल विवि के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश के हर जिले से 75 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। कुल 16,850 खिलाड़ी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!