Breaking News :
>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को 9 योजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

पांच जिलों में खुलेंगे ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, हरिद्वार में खुलेगी शहरी सी.एच.सी.

श्रीनगर में ट्रांजिट हॉस्टल और रुद्रपुर अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास होगा

खाद्य पदार्थों का परीक्षण हेतु 02 सचल खाद्य विश्लेषणशालायें

स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर. राजेश कुमार ने दी जानकारी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड के 9 चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री प्रदेश के पांच जिलों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और हरिद्वार में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। सभी आठ सेवाओं पर रुपये 36.26 करोड़ की लागत आई है।

स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को आयुष्मान भारत, विकसित भारत की सौगात देने जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी जनपदों में 25 फरवरी को कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी की अध्यक्षता में किया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य अधिकारियों/कर्मचारियों, आम जनमानस को आमंत्रित कर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा राजकोट से वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड के 08 परियोजनाओं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-अभिम) के तहत जनपद उत्तरकाशी के पुरोला, नैनीताल के भवाली, रुद्रप्रयाग के जखोली, बागेश्वर के कपकोट, चंपावत के बाराकोट में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बी.पी.एच.यू.) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजनाएं 13.93 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य इकाइयां निर्मित की गई है।

स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर. राजेश कुमार के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम-अभिम के अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर स्थित जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं एन.एच.एम. के अंतर्गत जनपद पौड़ी स्थित उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में चिकित्साधिकारियों हेतु ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। यह 22.33 करोड़ की लागत से निर्मित होंगी।

स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर. राजेश कुमार ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी भौतिक रुप से गुजरात के राजकोट से देश के 25 राज्यों को 11,391.79 करोड़ की लागत से तैयार स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात देंगे। जिसमें उत्तराखंड के स्वास्थ्य इकाइयों सहित देश भर में नए एम्स, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज के अलावा आईसीएमआर की शोध यूनिट और खाद्य सुरक्षा को लेकर अनुसंधान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

स्वास्थ्य सचिव द्वारा बताया गया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा आम जनमानस को सुरक्षित, पौष्टिक एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु उत्तराखंड राज्य को 02 सचल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशालायें (फूड सेफ्टी ऑन व्हील) जिनकी कुल लागत रूपये 87.40 लाख उपलब्ध करवायी गयी है। सचल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशालाओं द्वारा समय-समय पर राज्य में भ्रमण कर आम उपभोक्ताओं द्वारा उपभोग किये जा रहे विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का मौके पर ही परीक्षण किया जायेगा तथा विश्लेषणशाला में स्थापित डिस्पले स्क्रीन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा खाद्य सुरक्षा से संबधित जानकारी प्रदान की जायेगी।

सचल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशाला का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को उपलब्ध कराये जा रहे खाद्य पदार्थों का मौके पर ही परीक्षण, प्रशिक्षण एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित जन-जागरूकता प्रदान किया जाना है, जिनको आगामी चारधाम यात्रा मार्गों, पर्यटक स्थलों, कांवड यात्रा मार्ग एवं विभिन्न मेलों इत्यादि में संचालित किया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!