Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
देश

समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 फ़रवरी 2022, शनिवार, कन्नौज। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में शनिवार को प्रचार के अंतिम दिन से पहले राजनीति के बड़े दिग्गजों ने तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार की कमान संभाल ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले कन्नौज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इत्रनगरी कन्नौज के तिर्वा में उनकी सभा करीब तीन बजे से प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा मुखिया मायावती की आज औरैया में चुनावी सभा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बदायूं व शाहजहांपुर में चुनावी सभा और जनसंपर्क करेंगे जहां पर दूसरे दौर के मतदान के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कन्नौज के तिर्वा में जनसभा को संबोधित कर यहां की राजनीति को मथेंगे। वह अत्याधुनिक हेलीकाप्टर एमआइ-17 से यहां पर सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे। यहीं जनसभा का कार्यक्रम होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंहराजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद करीब तीन बजे तिर्वा के हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां पर जनसभा को संबोधित करने के बाद वह कानपुर के एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे, जहां से हवाई जहाज से वह दिल्ली रवाना होंगे।

उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी भी होंगे। इस जनसभा से पीएम मोदी कन्नौज सदर, तिर्वा, छिबरामऊ, इटावा सदर, जसवंतनगर, भरथना, औरैया सदर, बिधूना, दिबियापुर और फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा सीट मतदाताओं को साधेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली के बाद मुख्यमंत्री योगी कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद शनिवार को शेखूपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती औरैया बिधूना विधानसभा क्षेत्र से लड़ रहे बसपा प्रत्याशी के अलावा अन्य सीटों के प्रत्याशियों के लिए जीत का माहौल बनाने आएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे औरैया के ग्राम पंचायत भदौरा में जनसभा को संबोधित करेंगी। उनका औरैया के बेला-इंदरगढ़ मार्ग पर ग्राम पंचायत भदौरा के मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बसपा मुखिया मायावती जहां तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार अभियान को धार दे रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दूसरे चरण के चुनाव वाले क्षेत्र में प्रचार के अंतिम दिन बदायूं में रहेंगे। उनका इस्लामपुर और बदायूं में प्रचार का कार्यक्रम है। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव शुक्रवार को ही बदायूं पहुंच गए थे। अखिलेश यादव बरेली से हेलिकॉप्टर के जरिए दोपहर एक बजे इस्लामनगर पहुंचेंगे। वहां से सहसवान और बिसौली के अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका शाहजहांपुर जाने का कार्यक्रम भी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!